
Jaipur: आज जयपुर व्यापार महासंघ (Jaipur Trade Federation) का प्रतिनिधिमंडल राजस्थान सरकार में कैबिनेट मंत्री और जयपुर के प्रभारी मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास (Pratap Singh Khachariyawas) से उनके निवास स्थान पर मिला.
यह भी पढ़ें- पिघलने लगी मंत्री Harish Chaudhary और MLA Hemaram Chaudhary के बीच जमी सियासी बर्फ!
प्रतिनिधिमंडल ने कोरोना महामारी (Corona epidemic) के संकमण की स्थिति लगभग नियंत्रण में आने के बाद आगामी 1 जून से बाजारों को सोशल डिस्टेंसिंग की गाइडलाइन की अनुपालना के तहत सायंकाल 5:00 बजे तक खोलने की छूट देने का मांग की.
यह भी पढ़ें- Jaipur: मंदिरों में पूजा के दौरान बंद करवाए गए ‘लाउडस्पीकर’, अब मामले ने पकड़ी तूल
कारोबारियों का कहना था कि पिछले लॉकडाउन और वर्तमान लॉकडाउन के कारण व्यापारियों को काफी आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है. व्यापारियों पर इस समय बैंकों की किस्तें, दुकानों के किराए, कर्मचारियों की तनख्वाह, बिजली के बिल, कई तरह के करों के भुगतान और अन्य खर्चों की जिम्मेदारी का आर्थिक बोझ है और धंधे-लॉकडाउन पीरियड के कारण बिल्कुल बंद रहे. अत: छोटे और लघु व्यापारियों के लिए राज्य सरकार द्वारा राहत पैकेज की अविलंब घोषणा कर राहत प्रदान की जाए.
लॉकडाउन पीरियड में दुकानों के ताले भी नहीं खुले हैं, अतः अप्रैल और मई दो माह के बिजली के बिलो में छूट दी जाए. प्राइवेट हॉस्पिटल चिरंजीवी बीमा योजना (Chiranjeevi insurance plan) के कार्ड धारकों को इसके लाभ से वंचित कर मरीजों को नगद धनराशि जमा कराने के लिए बाध्य कर रहे हैं. योजना में पंजीकृत प्राइवेट हॉस्पिटल को कार्ड धारकों को इस योजना का लाभ देने के लिए ठोस कार्यवाही करते हुए बाध्य किया जाये.
परिवहन मंत्री ने दिया आश्वासन
परिवहन मंत्री ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि वह सभी सुझाव पर कार्रवाई करने हेतु मुख्यमंत्री से बात कर राहत दिलवाने का प्रयास करेंगे. प्रतिनिधिमंडल में जयपुर व्यापार महासंघ के अध्यक्ष सुभाष गोयल कार्यकारी अध्यक्ष हरीश केड़िया, महामंत्री सुरेन्द्र बज, उपाध्यक्ष चंद्र रुपाणी, सचिन गुप्ता, भूपत राय कांटे वाला, मंत्री अतुल गांधी इंदिरा बाजार के महामंत्री जगदीश केसवानी सहित अन्य सदस्य शामिल रहे.
