News in Brief

अम्बिकापुर: यहां के मेडिकल कॉलेज अस्पताल चोरों के लिए महफूज ठिकाना बन गया है. इस अस्पताल में आए दिन चोरी की वारदात होती रहती है, लेकिन आरोपी बहुत कम ही पकड़ में आते है. यहीं वजह है कि चोरों के हौसले इतने बुलंद है कि वो अस्पताल मे लगातार चोरी की वारदात को अंजाम दे रहे हैं. अब जो चोरी हुई है वो अस्पताल के एमसीएच बिल्डिंग के शिशु वार्ड में हुई है, जहां से चोरों ने 15 से अधिक मरीज के परिजनों के मोबाइल और रुपये पार कर दिए. 

जान पर भारी पड़ा प्यार! पत्नी ने की आत्महत्या, सदमे में पति की एक्सीडेंट में हुई मौत, इसी साल वैलेंटाइन डे पर हुई थी शादी

सीसीटीवी के बावजूद चोरी
अम्बिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में सुरक्षा के लिहाज से सीसीटीवी कैमरे लगाने के दावे किए जाते हैं, लेकिन बावजूद इसके अस्पताल में लगातार चोरी की वारदात हो रही है. लेकिन चोर कभी भी सीसीटीवी कैमरे मे कैद नहीं होते है. इस बार भी चोरी की वारदात अस्पताल के एमसीएच बिल्डिंग के शिशु वार्ड मे हुई है. जहां चोरों ने मरीज बच्चों के 15 परिजनों के मोबाइल और 5 परिजनों के हजारों रुपये नगद पार कर दिए हैं .

चोरी की कोई जानकारी नहीं
मेडिकल कॉलेज अस्पताल मे इतनी बडी चोरी की वारदात के बाद जब हमनें प्रबंधन से इस घटना की जानकारी लेने पहुंचे, तो उन्होंने ऐसी किसी प्रकार की सूचना होने से इंकार कर दिया. जबकि तब तक चोरी की घटना को घंटो बीत चुके थे. इतना ही नहीं अस्पताल के अधीक्षक डॉ. लाखन सिंह ने कहा अगर ऐसी घटना को सीसीटीवी फुटेज मे देखा जाएगा. 

CG में लोगों को लग सकता है महंगाई का झटका, इतने प्रतिशत बढ़ सकता है बसों का किराया

कई चोरियों की घटना हुई
इससे पहले पिछले वर्षो मे अस्पताल से सैंकडों मरीजों के परिजनों के साइकिल, मोटरसाइकिल और मोबाइल समेत कई अन्य सामग्री की चोरी हो चुकी है. बावजूद इसके पुलिस और अस्पताल प्रबंधन नीद में सोया हुआ है. 

WATCH LIVE TV