News in Brief

Jaipur : मुख्यमंत्री अशोक गहलोत कैदियों के प्रति समाज का नजरिया बदलने के लिए बनाई गई फीचर फिल्म ’रोड टू रिफॉर्म’ को 31 मई को शाम 5 बजे अपने आवास से वर्चुअली रिलीज करेंगे. महानिदेशक कारागार राजीव दासोत (Rajiv Dasot) की ओर से रचित अवधारणा पर आधारित लगभग एक घंटे की इस फीचर फिल्म का निर्माण मुंबई के मशहूर फिल्म निर्देशक संजीव शर्मा ने किया है.

यह भी पढ़ें- पिघलने लगी मंत्री Harish Chaudhary और MLA Hemaram Chaudhary के बीच जमी सियासी बर्फ!

महानिदेशक कारागार राजीव दासोत ने बताया कि केन्द्र सरकार की ओर से वित्त पोषित इस ऑडियो-विजुअल नवाचार का फिल्मांकन हाल ही में जयपुर के केन्द्रीय कारागृह, महिला बंदी सुधार गृह तथा बंदी खुला शिविर, सांगानेर में हुआ है. इस फिल्म की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि इसमें अभिनय करने वाले सभी पात्र जेल विभाग के अधिकारी-कर्मचारी एवं बंदी है.

दासोत ने बताया कि मुख्यमंत्री (CM Ashok Gehlot) के मार्गदर्शन में राजस्थान कारागार विभाग बंदियों के कल्याण, सुधार तथा पुनस्र्थापन की ओर कार्य कर रहा है. इस फिल्म में समाज का आह्वान किया गया है कि वह बंदियों को रिहाई के पश्चात नवजात शिशु के रूप में स्वीकार कर उनके सुधार एवं पुनर्स्थापन में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन करें. 

इस फिल्म के निर्माण में अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस श्रीमती मालिनी अग्रवाल, महानिरीक्षक पुलिस श्री आलोक वशिष्ठ, महानिरीक्षक कारागार श्री विक्रम सिंह कर्णावत, उप महानिरीक्षक कारागार रेंज जयपुर श्रीमती मोनिका अग्रवाल, अधीक्षक जेल जयपुर राकेश मोहन शर्मा, कारापाल श्रीमती सोहनी देवी तथा महिला बंदी सुधार गृह एवं केन्द्रीय कारागृह जयपुर के कर्मचारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है.

यह भी पढ़ें- Jaipur: मंदिरों में पूजा के दौरान बंद करवाए गए ‘लाउडस्पीकर’, अब मामले ने पकड़ी तूल