
Begusarai: बेगूसराय में कोरोना संक्रमण के मामले भले ही कम हो गए हों लेकिन खतरा अभी पूरी तरह से टला नहीं है. शनिवार को बीते 24 घंटे में जिले में कोरोना संक्रमण के 76 नए मामले सामने आए हैं.
इस तरह बेगूसराय जिले में कोरोना संक्रमण के एक्टिव मामलों की संख्या 1209 हो गई है. जिले में बीते 24 घंटे में 207 लोगों ने कोरोना संक्रमण को हरा दिया है. इसके अलावा, जिले में कोरोना संक्रमित 3 लोगों की बीते 24 घंटे में मौत भी हुई है. इस तरह कोरोना संक्रमित कुल मरीजों के मौत का आंकड़ा 306 हो गया है.
गौरतलब है कि मंगलवार को बेगूसराय में कोरोना के सर्वाधिक नए मामले पूरे प्रदेश में सामने आए थे. जिले में पटना से भी अधिक 313 नए मामले मंगलवार को सामने आने के बाद प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया.
ये भी पढ़ें- शर्मनाक! कटिहार में मासूम लड़की की बेरहमी से हत्या, हैवानों ने निकाल दी आंखें, FIR दर्ज
हालांकि, इसके तीन दिन बाद अब शनिवार को राज्य में कोरोना संक्रमण के मामले में भारी कमी आई है. हाल यह हो गया है कि कोरोना का आंकड़ा 100 से भी नीचे आ गया है. दरअसल, लॉकडाउन के बाद से ही असर पूरे राज्य में देखने को मिल रहा है. जिस बेगूसराय में करीब एक माह पहले 23 अप्रैल के दिन 24 घंटे में संक्रमण के 666 नए मामले सामने आए थे. इसके बाद हड़कंप मच गया था.
लोगों में कोरोना को लेकर डर और दहशत समा गया था लेकिन प्रशासन व सरकार के अलर्ट होने व लॉकडाउन लगाने के बाद अब हालात में काफी सुधार देखने को मिल रहा है.
(इनपुट- राजीव कुमार)
