
उत्तरकाशी: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है. मुख्यमंत्री उत्तरकाशी कि PWD गेस्ट हाउस में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे. इस दौरान उन्होंने कहा कि आजादी के बाद आज तक लोगों को चीनी नहीं मिली है. हमारी सरकार ने सभी कार्ड धारकों के लिए 2 किलो चीनी देने का प्रावधान किया है.
आजादी के बाद लोगों को नहीं मिली चीनी: CM तीरथ सिंह रावत
मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत उत्तरकाशी में 60 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया. जिला अस्पताल उत्तरकाशी में एक करोड़ के ऑक्सीजन प्लांट का लोकार्पण किया. लोकार्पण के बाद मुख्यमंत्री ने PWD गेस्ट हाउस में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हमारी सरकार ने पूरे प्रदेश में राशन की कोई कमी नहीं होने दी. आजादी के बाद लोगों को चीनी नहीं मिली थी, हमारी सरकार ने सभी कार्ड धारकों के लिए 2 किलो चीनी देने का प्रावधान किया है. जबकि पहले भी हर यूनिट पर 800 ग्राम चीनी मिलती थी.
सीएम रावत ने आगे कहा कि पिछली बार कोरोना में नौ माह का खाद्यान्न कोटा दिया था. तीन माह का कोटा इस बार दिया है. पिछली बार खाद्यान्न साढ़े सात किलो मिलता था. इस बार हमने बीस किलो कर दिया. यह बताने की जरूरत है.
बता दें कि सीएम रावत शनिवार को कोविड-19 की स्थिति की समीक्षा और आपदा से निपटने की तैयारियों को लेकर उत्तरकाशी में अधिकारियों की बैठक ली. इस दौरान लोक निर्माण विभाग, पीएमजीएसवाई व एनएच को मानसूनकाल में आपदा से निपटने के लिए पर्याप्त संसाधन उपलब्ध रखने के निर्देश दिए.
इस दौरान उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन के अंतर्गत पहले चरण में पाइप लाइन बिछा दी गई है. दूसरे चरण में स्रोत से ग्रामीणों को पानी मुहैया कराने हेतु जल संस्थान व जल निगम तेजी के अधिकारियों को निर्देशित किया. इसके पूर्व नवनिर्मित मनेरी थाना का वर्चुअल लोकार्पण किया.
कोरोना से तो जंग जीत गए, लेकिन अपनों से हार गए, साथ में रहने से पत्नी ने किया इंकार
प्यार में मिला धोखा तो जैस्मिन बन गई लुटेरी दुल्हन, ऐसे बनाती थी दूल्हों को अपना शिकार
WATCH LIVE TV
