News in Brief

नई दिल्ली: कोरोना वायरस (Coronavirus) की दूसरी लहर में मचे हाहाकार और तीसरी लहर में क्या होगा जैसी चर्चा के बीच केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय (Health Ministry) ने महामारी को लेकर देश का ताजा हेल्थ बुलेटिन (Latest Corona Bulletin) जारी किया है. इसके मुताबिक बीते 24 घंटे में भारत में 1,65,553 नए कोरोना केस दर्ज किए गए हैं. इसी दौरान देश में 2,76,309 लोग कोरोना को हरा कर डिस्चार्ज हुए. मौत के आंकड़े (Death Toll India) की बात करें तो पिछले 24 घंटों में देश में कोरोना से 3,460 लोगों की मौत हुई है. 

लगातार कम हो रहे नए कोरोना केस

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक बीते कई दिनों से कोरोना के नए मामलों में तेजी से कमी आई है. आंकड़ों के हिसाब से कहा जा सकता है कि कहीं न कहीं देश में कोरोना की दूसरी लहर का प्रकोप कुछ कम हुआ है. 

कुल केस: 2,78,94,800
कुल ठीक:2,54,54,320 
कुल डेथ : 3,25,972    
एक्टिव केस: 21,14,508 

इसी तरह देश में 21,20,66,614 लोगों को कोरोना वैक्सीन लग चुकी है. 

LIVE TV