
नई दिल्ली: देश में पहली बार मिले Coronavirus के नए स्ट्रेन B.1.617.2 का नामकरण किया गया है. World Health Organization का कहना है कि इस स्ट्रेन को डेल्टा (Delta) नाम दिया गया है. वहीं, दूसरे वेरिएंट B.1.617.1 को कप्पा (Kappa) के नाम से जाना जाएगा. बता दें, कोरोनावायरस के इन वेरिएंट्स की पहचान अक्टूबर 2020 में भारत ने ही की थी.
प्रधान और पंचायत सदस्यों के रिक्त पदों के लिए होंगे चुनाव, निर्वाचन आयोग ने की तारीखों की घोषणा
ग्रीक अल्फाबेट्स के आधार पर ही दिया जा रहा नाम
WHO ने जानकारी दी है कि सभी वेरिएंट्स के नाम ग्रीक एल्फाबेट्स से ही रखे जा रहे हैं. यह निर्णय तब लिया गया जब सभी देशों ने इस बात पर ऐतराज जताया कि उनके देश के नाम पर अलग-अलग वेरिएंट को नाम न हों. इसी क्रम में B.1.617.2 को इंडियन वेरिएंट कहा गया था, जिसपर सरकार ने कड़ी आपत्ति जाहिर की थी.
तेज आंधी में पेड़ ने गाड़ी को किया चकनाचूर, ड्राइवर की मौके पर ही दर्दनाक मौत
इन वेरिएंट को दिए जा चुके हैं नाम
बता दें, पहले भी कोरोना के वेरिएंट्स को ऐसे नाम दिए गए हैं-
2020 के सितंबर में ब्रिटेन में पाए गया B.1.1.7 वेरिएंट- अल्फा
दक्षिण अफ्रीका में पाया गया B.1.351 वेरिएंट- बीटा
दक्षिण अफ्रीका में पाया गया P.1 वेरिएंट- गामा
अमेरिका में पाया गया B.1.427/B.1.429 वेरिएंट- एपलिसन
ब्राजील में पाया गया P.2 वेरिएंट- जीटा
कई देशों में मिले B.1.525 वेरिएंट- ईटा
फिलिपींस में मिले P.3 वेरिएंट- थीटा
अमेरिका में मिले B.1.526 वेरिएंट- लोटा
जानते हैं सरकारी कामों में तहसीलदार, लेखपाल और कोतवाल का क्या होता है रोल? जानें यहां
सेकंड वेव डेल्टा की वजह से
भारत में दूसरी लहर में बुरी तरह फैले कोरोना संक्रमण की वजह डेल्टा यानी B.1.617.2 को माना जा रहा है. स्टडी में पाया गया कि वायरस का यह वेरिएंट असल से ज्यादा खतरनाक है. ये सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि कई और देशों में भी पाया गया.
WATCH LIVE TV
