
प्रयागराज: कोरोनावायरस महामारी में दूसरी लहर अब कमजोर पड़ने लगी है. इसी बीच उत्तर प्रदेश सरकार ने गंगा एक्सप्रेस-वे प्रोजेक्ट पर काम शुरू कर दिया है. इस एक्सप्रेसवे को मेरठ से प्रयागराज तक बनाने की योजना है. वहीं, इसे बनाने के लिए सोरांव तहसील के 20 गांवों की जमीन अधिग्रहित की जानी है. बताया जा रहा है कि इसमें 2300 से ज्यादा जमीनदारों की भूमि अधिग्रहीत कर ली गई है. बाकियों का भी काम शुरू हो चुका है. माना जा रहा है कि सोरांव एसडीएम जून 2021 तक भूमि अधिग्रहण का काम पूरा कर लेंगे.
पार्किंग से निकलते समय ड्राइवर ने की ऐसी बेवकूफी, कार के उड़ा दिए परखच्चे
कोरोना की वजह से रोकना पड़ा आधा काम
गौरतलब है कि जनवरी-2021 से ही गंगा एक्सप्रेस-वे के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू हो गई थी. सोरांव एसडीएम और तहसीलदार इस काम को पूरा कर रहे हैं. बताया जा रहा है कि इसके लिए कुल 3600 जमीनदारों को चिह्नित किया गया था. वहीं, मार्च तक 50% भूमि अधिग्रहण का काम हो चुका था. लेकिन कोरोना की वजह से इसे रोकना पड़ा.
कोरोना में लोगों के चेहरों के साथ उड़ी नोटों की भी ‘रंगत’, जानें क्यों फीके पड़ रहे नोट
लॉकडाउन का भी पड़ा असर
बताया जा रहा है कि मार्च-अप्रैल में कोरोना के आक्रामक होने की वजह से और फिर मई में कर्फ्यू लगने की वजह से काम को रोक दिया गया. लेकिन अब संक्रमण की गति धीमी पड़ी है तो इसे फिर शुरू किया गया है. ग्राम सभा की भूमि को भी अधिग्रहीत कर लिया गया है. वहीं, करीब 1300 काश्तकार अभी बचे हैं, जिनकी भूमि अधिग्रहीत होनी है. उनसे कॉन्टैक्ट किया जा रहा है और बैनामे की तारीखें तय की जा रही हैं.
मस्ती के मूड में है भालू, मेहनत से चढ़ा स्लाइड पर, फिर मजेदार तरीके से फिसला
टेंडर जारी करने की तैयारी
सरकार की तरफ से एक्सप्रेस-वे के निर्माण कार्य के लिए टेंडर जारी होने वाला है. इसकी भी तैयारी तेज है. जानकारी के मुताबिक, 11 बड़ी कंपनियां ऐसी हैं, जो इस कंस्ट्रक्शन के लिए सामने आई हैं. इसमें विदेशी कंपनियां भी शामिल हैं, जैसे- मलेशिया और दक्षिण कोरिया से भी टेंडर लेने की इच्छा जताई जा रही है. जल्द ही ये कंपनियां साइट का दौरा करेंगी और फिर इन्हें बिडिंग के लिए बुलाया जाएगा.
वैक्सीन लगवाने के बाद भी नहीं बनी एंटीबॉडी, शख्स ने की अदार पूनावाला के खिलाफ शिकायत
कैसा होगा गंगा एक्सप्रेस-वे
12 जिलों की 30 तहसीलों से होकर गुजरने वाला गंगा एक्सप्रेस-वे के लिए 36410 करोड़ रुपये का बजट तय किया गया है. यह मेरठ से शुरू होकर हापुड़, बुलंदशहर, अमरोहा, संभल, बदायूं, शाहजहांपुर, हरदोई, उन्नाव, रायबरेली, प्रतापगढ़ होते हुए प्रयागराज जाएगा.
WATCH LIVE TV
