
अंबिकेश्वर प्रताप पांडे/गोंडा: उत्तर प्रदेश के जनपद गोंडा (Gonda) में एक दो मंजिला मकान में अचानक धमाका होने से बड़ा हादसा हो गया. धमाके के बाद मकान भरभराकर गिर गया. इस हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई वहीं घटना में सात लोग घायल बताए जा रहे हैं. जानकारी के मुताबिक, सिलेंडर ब्लास्ट की वजह से यह हादसा हुआ है. मकान गिरने की वजह से 15 लोग मलबे में दब गए थे.
यूपी में तीन जून से कार्डधारकों को मिलेगा निशुल्क राशन, सोशल डिस्टेंसिंग का रखा जाएगा ध्यान
सीएम योगी ने दिए जांच के निर्देश
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद गोंडा में गैस सिलिंडर में विस्फोट की दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है. उन्होंने अधिकारियों को राहत और बचाव कार्य तेजी से संचालित करने तथा घायलों का समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए हैं.
CM श्री myogiadityanath जी महाराज ने जनपद गोंडा में गैस सिलेंडर में विस्फोट की दुर्घटना में हुई लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
महाराज जी ने शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए अधिकारियों को तेजी से राहत और बचाव कार्य करने के निर्देश दिए हैं।
— Yogi Adityanath Office (myogioffice) June 2, 2021
सिलेंडर ब्लास्ट से हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार घटना गोंडा में वजीरगंज इलाके के टीकरी गांव की है. बीती रात को सिलिंडर ब्लास्ट होने के बाद आसपास के मकान गिर गए. विस्फोट की आवाज सुन ग्रामीण में दहशत फैल गई. ग्रामीणों ने मलबे के नीचे फंसे लोगों को निकालना शुरू किया. सूचना पर पुलिस और अधिकार घटनास्थल पर पहुंचे. पुलिस के मुताबिक डायल 112 पर सिलेंडर ब्लास्ट की खबर मिली थी. जिसकी वजह से मकान की छत गिर गई और ये भीषण हादसा हो गया.
जवाहर बाग कांड की 5वीं बरसी आज: रामवृक्ष यादव ने सैकड़ों समर्थकों के साथ किया था जमीन पर अवैध कब्जा
दो घर हुए जमींदोज
मरने वालों में तीन बच्चे, दो महिलाएं और दो पुरुष और एक लड़का शामिल है. बगल का घर भी इस विस्फोट के चलते जमींदोज हो गया. कुल मिलाकर 2 घर क्षतिग्रस्त हो गए. आनन फानन में मौके पर आईजी देवीपाटन रेंज, पुलिस अधीक्षक, एएसपी और कई थानों की फोर्स पहुंच गई और रेस्क्यू शुरू किया गया.
घायलों का चल रहा है अस्पताल में इलाज
घटनास्थल से 14 लोगों को हॉस्पिटल लाया गया जहां सात लोगों को मृत घोषित कर दिया गया. बाद में मलबे से एक शव और मिला. घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है. मौके पर भारी फोर्स तैनात है और घटना स्थल को सील किया गया है. फारेंसिक टीम विस्फोट के असली कारणों की जांच कर रही है.
यूपी के हर जिले में खुलेगी योग की पाठशाला, रोजगार के भी मिलेंगे मौके
WATCH LIVE TV
