
पवन त्रिपाठी/गौतमबुद्ध नगर: यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के ड्रीम प्रॉजेक्ट फिल्म सिटी की फाइनल डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार है. डीपीआर CBRE साउथ एशिया की कंपनी ने तैयार की है. ये रिपोर्ट 7 जून तक उत्तर प्रदेश सरकार को सौंप दी जाएगी.
तीन फाइनेंशियल मॉडल सुझाए गए
ड्राफ्ट रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म सिटी के विकास के लिए तीन फाइनेंशियल मॉडल सुझाए गए हैं. पहला प्रीमियम बेस्ड, दूसरा रेवेन्यू शेयरिग व तीसरा दोनों का हाइब्रिड मॉडल है. फिल्म सिटी 1 हज़ार एकड़ में तैयार होगी. फिल्म सिटी को बनाने 6,500 करोड़ खर्च किए जाएंगे. फिल्म सिटी तीन फेज़ में तैयार होगी. पहले फेज़ में तकरीबन 1500-1600 करोड़ का खर्च आएगा.
5 करोड़ से ज्यादा टेस्ट करने वाला पहला राज्य बना यूपी, हर रोज तीन लाख से ज्यादा टेस्टिंग
एक हजार एकड़ में बनेगी फिल्म सिटी
यमुना विकास प्राधिकरण के सेक्टर 21 में एक हजार एकड़ में बनने वाली फिल्म सिटी यीडा का प्रथम चरण 2023, दूसरा चरण 2027 और तीसरा चरण 2029 तक पूरा करने में लगभग 6500 करोड़ रुपए खर्च होने का अनुमान है. यूपी सरकार सिर्फ इसको विकसित करने के लिए जमीन मुहैया कराएगी. पहले चरण में 2023 तक 185 एकड़ में फिल्म सिटी में शूटिंग फैसिलिटी विकसित की जाएगी.
यूपी के हर जिले में खुलेगी योग की पाठशाला, रोजगार के भी मिलेंगे मौके
फिल्म सिटी की डीपीआर सात जून को मिल जाएगी
फिल्म सिटी में फिल्म निर्माण की सभी जरूरतें एक ही जगह पूरी होंगी. प्री प्रोडक्शन से लेकर पोस्ट प्रोडक्शन का कार्य एक ही जगह पर हो सकेगा. इसके अलावा म्यूजियम, इंस्टीट्यूट, विला, इंडोर स्टूडियो, आउटडोर लोकेशन, एम्यूजमेंट पार्क, होटल आदि बनाए जाएंगे. फिल्म सिटी की डीपीआर सात जून को मिल जाएगी.
15 जून तक फ़ास्ट टैग सुविधा शुरू हो जाएगी
वहीं यमुना एक्सप्रेस-वे पर 15 जून तक फ़ास्ट टैग सुविधा शुरू हो जाएगी. 165 किमी के यमुना एक्सप्रेस वे पर दोनों तरफ थ्राई बीम बैरियर लगाए जाएंगे. थ्राई बीम बैरियर लगने से कार पलटने से दूसरी तरफ कार रुकेगी, जिससे कम नुकसान होगा. इस बारे में CEO अरुणवीर सिंह का कहना है कि हमारे लिए एक-एक जान कीमती है.
यूपी में तीन जून से कार्डधारकों को मिलेगा निशुल्क राशन, सोशल डिस्टेंसिंग का रखा जाएगा ध्यान
WATCH LIVE TV
