
बैतूल: गर्मियों के मौसम में तरबूज खाने का अपना अलग ही मजा होता है. आपने भी तरबूज बहुत बार खाए होंगे, पर हर बार आपने लाल तरबूज ही खाए होंगे. लेकिन इस बार आपको मध्य प्रदेश के बैतूल में एक विशेष तरह का तरबूज खाने मिलेगा. जो बाहर से तो हरा है, पर काटने पर अंदर से पीले रंग का है और इसका स्वाद भी जायकेदार है.
कोरोना से तेज फैला अंधविश्वास: दो महिलाओं ने खुद को बताया देव परी, पानी देते हुए कहा- इसे पी लो कोरोना नहीं होगा
जी हाँ, दरअसल मध्य प्रदेश के बैतूल में इन दिनों पीले तरबूज की बहार आयी हुई है. बैतूल के किसान अनिल वर्मा ने अपने खेत मे विशेष तरह के तरबूज उगाए हैं. जो कि तरबूज की अन्य किस्मों से काफी अलग है. पहली किस्म लाल एवं अत्यधिक मिठास से भरी हुई है और दूसरी पीली और पाइन एप्पल के स्वाद की मिठास से भरी हुई है जिसको खाने के बाद शायद आप इसका स्वाद भूल नहीं पाएंगे.
पिछले साल से खेती हो रही
बैतूल में पिछले साल से पीले तरबूज की खेती हो रही है. किसान अनिल वर्मा का कहना हैं कि उनका खेत बैतूल में है, उन्होंने उसमें तरबूज लगाया है उसकी किस्म का नाम है जिसमें अलग-अलग वैराइटी उपलब्ध है. जिनमे ऊपर से हरा और अंदर से पीला वाला तरबूज विशेष है और इसका स्वाद भी लाजवाब है.
पीले की डिमांड बढ़ गई
वैसे अनिल ने अपने खेत मे और भी वैरायटी के तरबूज उगाए है. जिनमे आरोही के साथ सरस्वती भी है. सरस्वती अंदर से लाल होता है और आरोही पीला जिसे कम जगह में लगाया था लेकिन जब लोगों को पता चला तो इसकी डिमांड बढ़ गई है, और देखने भी बहुत लोग आ रहे है. फिलहाल यलो वाटरमेलन लोगो की पसंद बन गया है.
प्रदेश में ऐसा पहली बार: कोरोना से हुई ससुर की मौत, बहू को मिली उनकी जगह नौकरी
स्वाद चखने खेत तक पहुंच गए
वहीं ग्राहक जितेंद्र पेसवानी का कहना हैं कि बचपन से तरबूज अंदर से लाल और बाहर से हरा ही देखा था, लेकिन इस बार देखा कि तरबूज अंदर से पीला होता है. इसलिए तरबूज लेने खेत तक आये थे और स्वाद चखा तो बहुत ही अलग है.
WATCH LIVE TV
