News in Brief

Sikar: पूर्व में जहां कोरोना संक्रमण (Corona infection) की तेजी से फैली दूसरी लहर का शहरी एवं ग्रामीण दोनों ही क्षेत्रों में खासा प्रभाव देखने को मिला, जहां शहरों में लोगों को ऑक्सीजन की समस्या से जूझना पड़ा. 

यह भी पढ़ें- Covid-19 Lockdown के बाद खुले Dungarpur के बाजार, व्यापारियों के चेहरे अब भी मायूस

जहां ग्रामीण क्षेत्रों में कई गांव में लगातार मौतों का सिलसिला जारी रहा, जिसके पश्चात राज्य सरकार को संक्रमण से राज्य के लोगों की रोकथाम हेतु राज्य में लॉकडाउन लागू करना पड़ा लेकिन गत सात आठ दिन से लगातार राज्य में कोरोना संक्रमितो के आंकड़ों में आई कमी के पश्चात राज्य की राज्य में व्यवसायिक गतिविधियों को शुरू करने और आर्थिक रूप से मजबूती प्रदान करने हेतु मिनी अनलॉक की गाइडलाइंस जारी की गई.

यह भी पढ़ें- Jaipur में आज अनलॉक हुए बाजार, शटर ओपन करते ही कारोबारियों को हुई निराशा, जानें वजह

यहां सभी तरह की दुकानों और प्रतिष्ठानों एवं कार्यालयो को निर्धारित समय के लिए खोलने के लिए छूट प्रदान की गई लेकिन सीकर शहर में मिनी अनलॉक के दूसरे दिन गाइडलाइंस की धज्जियां साफ उड़ती नजर आई. जहां सीकर शहर के बाजारों एवं प्रमुख मार्गों पर लोगों की खासी भीड़ देखने को मिली, जहां ना ही तो आमजन और ना ही व्यापारियों द्वारा राज्य सरकार द्वारा जारी की गई गाइडलाइंस का पालन किया जा रहा है. यदि बात करें शहर में यातायात की स्थिति की तो सुबह से ही शहर की सड़कों पर वाहनों की संख्या अचानक बढ़ने से शहर के कई स्थानों पर लगातार ट्रैफिक जाम की स्थिति भी देखने को मिली. 

कोरोना संक्रमितों के आंकड़ों में कमी 
जिले में लगातार कोरोना संक्रमितों के आंकड़ों में कमी आ रही है, जहां गत 24 घंटे में जिले में 39 नए कोरोना संक्रमित पाए गए हैं लेकिन जिस प्रकार अब शहर के लोग लापरवाही बरतते नजर आ रहे हैं तो ऐसे में संक्रमण के फैलने का खतरा भी ज्यादा है. वहीं यदि बात करे गाइडलाइंस का उल्लंघन करने वाले लोगों के खिलाफ कार्यवाही करने की तो इसके लिए जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीमों का गठन किया गया है जिनके द्वारा लगातार शहर का दौरा कर गाइडलाइंस का उल्लंघन करने वाले लोगों के खिलाफ कार्यवाही की जा रही है.