
Patna: राजधानी में अपराधियों का तांडव जारी है. यह ताजा मामला है पटना सिटी अनुमंडल के फतुहां थाना के भिखुआ मोड़ के पास NH 30 हाइवे पर कार सवार व्यक्ति को अपराधियों ने गोली मार कर हत्या कर दी. वहीं, कार चालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया है. इसी कम्र में पुलिस मौके पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए PMCH भेजा.
ये भी पढ़ेंः Patna: शर्मनाक! पत्नी ने घर में शराब पीने से रोका, तो CRPF जवान ने गला घोंटकर कर दी हत्या
जानकारी के अनुसार, मृतक शैलेंद्र कुमार नालन्दा बिहार सरीफ का रिटायर्ड बैक कर्मचारी था. आज वह सुबह बिहारशरीफ से पटना भगवतनगर जा रहे थे. वहीं, फतुहां के भिखुआ मोड़ पर एक बाइक पर सवार दो अपराधियों ने कार को ओभर टेक कर चालक और पीछे बैठे बैंक कर्मी शैलेंद्र कुमार को गोली मार दी.
इससे बैंक कर्मी की घटना स्थल पर मौत हो गई. घटना की सूचना पर जांच में पहुंचे SP कांतेश कुमार मिश्रा ने बताया कि ‘अपराधी मृतक का पीछा कर रहे रहे थे. साथ ही अभी इस घटना के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है. चालक के होश में आने के बाद कुछ पता चल पाएगा और जल्द ही अपराधी गिरफ्तार किए जाएंगे.
ये भी पढ़ेंः बिहार से बरामद 22 एके-47 मामले में NIA ने दायर की चार्जशीट, जबलपुर आयुध भंडार से जुड़े हैं तार
बता दें कि बिहार में कानून-व्यवस्था को लेकर लगातार सवाल उठ रहे हैं. विपक्ष राज्य की बिगड़ती कानून-व्यवस्था को लेकर नीतीश कुमार (Nitish Kumar) सरकार पर हमलावर है. दूसरी ओर सीएम नीतीश कुमार लगातार कानून-व्यवस्था को लेकर समीक्षा बैठक कर रहे हैं, साथ ही अधिकारियों को महत्वपूर्ण निर्देश दे रहे हैं.
(इनपुट-प्रवीण कांत)
