News in Brief

मंदसौर/भोपालः मध्य प्रदेश में मंगलवार शाम प्रशासन के दो बड़े अधिकारियों की सड़क हादसे में मौत हो गई. मंदसौर से ASI राजेंद्र शर्मा और भोपाल से SI सुधीर मांझी ने अपनी जान गंवाई. घटना के बाद ASI की बाइक से टक्कर करने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया गया. वहीं SI को टक्कर मारने वाला SUV चालक अब भी फरार है.  

ASI का खून ज्यादा बह गया
मंदसौर ASI राजेंद्र शर्मा नई आबादी थाने में पदस्थ थे. मेघदूत नगर इलाके में उनकी और एक अन्य युवक की बाइक भिड़ गईं. उन्हें FRV 08 अस्पताल ले जाया गया. जहां ज्यादा खून बहने की वजह से उनकी मौत हो गई. वहीं अन्य बाइक चालक को मामूली चोट आई. 

यह भी पढ़ेंः- 39 साल बाद MP के इस गांव में पहुंचा कोई बड़ा नेता, वजह- ‘वैक्सीन को लेकर फैल रहा भ्रम दूर करना है’

युवक गिरफ्तार
ASI को सामने से टक्कर मारने वाले युवक मनोज को गिरफ्तार कर लिया गया. उस पर IPC की धारा 304 A के तहत यशोधर्मन नगर पुलिस ने मामला दर्ज किया. घटना के बाद जानकारी मिली कि युवक शराब के नशे में धूत था, इसी कारण बाइक में भिड़त हुई. 

SUV ने मारी SI को टक्कर
भोपाल के हबीबगंज थाना क्षेत्र के लिंक रोड नंबर 3 पर घटना हुई. यहां SUV सवार ने SI सुधीर मांझी की बाइक को पीछे से टक्कर मारी और उन्हें घसीटते हुए करीब 200 मीटर तक ले गया. SI कार के बोनट में फंस गए, लेकिन चालक ने गाड़ी रोकने के बजाय स्पीड बढ़ा ली. देर रात हुई इस घटना में SI उछल कर सड़क की दूसरी ओर जा गिरे. 

सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस उन्हें नजदीकी अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. टक्कर मारने वाला SUV चालक मौके से फरार हो गया. बताया गया है कि SI की एक साल की बेटी भी है, जिसका कुछ दिनों पहले ही जन्मदिन मनाया गया. उनकी पत्नी भी सब इंस्पेक्टर हैं. 

यह भी पढ़ेंः- मानसून के बीच MP के इस जिले में गर्मी का सितम, बीती रात 44 डिग्री तक दर्ज किया गया पारा

यह भी पढ़ेंः- पशु प्रेम की मिसालः जख्मी हालत में मिली चिड़िया को संभाला, अब गांवभर में प्रसिद्ध है अन्नू-मुन्नू की दोस्ती

WATCH LIVE TV