News in Brief

Most Hundreds For India In 2025: 2025 भारतीय क्रिकेट के लिए उतार-चढ़ाव वाला रहा है. एक तरफ जहां मेंस टीम ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 और एशिया कप जीतकर कमाल किया, तो वहीं टेस्ट में घरेलू सरजमीं पर उसे हार झेलनी पड़ी. चूंकि साल 2025 खत्म होने वाला है, कैलेंडर बदलने में कुछ ही दिन बाकी हैं. ऐसे में हम आपके लिए उन 5 बल्लेबाजों के बारे में बता रहे हैं, जिन्होंने इस पूरे साल रनों की बारिश की और शतकों का अंबार लगा दिया. भारत के लिए इस साल तीनों फॉर्मेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले खिलाड़ी को साल के आखिर-आखिर में टी20 टीम से ड्रॉप भी कर दिया गया.

अब तो आप समझ ही गए होंगे कि यहां बात शुभमन गिल की हो रही है, जो अगले साल होने वाले टी20 विश्व कप 2026 में टीम इंडिया का हिस्सा नहीं हैं. गिल भले ही टी20 फॉर्मेट में रनों के लिए तरस गए हों, लेकिन टेस्ट और वनडे में उन्होंने कमाल का प्रदर्शन किया है. यही वजह है कि वो इस साल भारत के लिए सबसे बड़े शतकवीर बने. गिल के नाम इस साल कुल 7 शतक हैं, जो किसी भी भारतीय से ज्यादा हैं. वो नंबर 1 पर काबिज हुए हैं.

टेस्ट, वनडे में कमाल, टी20 में फ्लॉप

25 साल के शुभमन गिल ने तीनों फॉर्मेट को मिलाकर पूरे साल में कुल 7 शतक जड़े. यह किसी भी भारतीय बल्लेबाज द्वारा 2025 में लगाया गया सबसे बड़ा आंकड़ा है. गिल ने अकेले टेस्ट में 5 सेंचुरी ठोकी हैं. वनडे में 2 शतक निकले, जबकि टी20 में एक भी शतक नहीं आया. 2025 में गिल ने 15 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले, लेकिन वह 24.25 के औसत से सिर्फ 291 रन ही बना सके. इस दौरान उनके बल्ले से शतक तो दूर, एक भी अर्धशतक भी नहीं निकला.

Add Zee News as a Preferred Source

2025 में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले भारतीय बैटर

  1. शुभमन गिल- 7 शतक
  2. यशस्वी जायसवाल- 4 शतक
  3. विराट कोहली-3 शतक
  4. केएल राहुल-3 शतक
  5. रोहित शर्मा-2 शतक

रोहित-विराट ने कितने शतक ठोके?

शुभमन गिल के बाद दूसरा नाम यशस्वी जायसवाल का है, जिन्होंने इस साल कुल 4 शतक ठोके. इनमें से 3 टेस्ट जबकि एक वनडे में आया. चूंकि विराट कोहली और रोहित शर्मा सिर्फ वनडे खेले, फिर भी वो टॉप 5 की लिस्ट में जगह बनाने में सफल रहे. रोहित ने जहां 2 सेंचुरी ठोकीं, तो वहीं विराट ने 3 शतक लगाए. केएल राहुल के नाम भी 3 शतक रहे.

ये भी पढ़ें: Vijay Hazare Trophy 2025-26: शतकों की बारिश… इन 22 बल्लेबाजों ने बदलकर रख दिया इतिहास, पहली बार हुआ ये कारनामा