
Brisbane Heat vs Adelaide Strikers: बिग बैश लीग के 13वें मुकाबले में ब्रिस्बेन हीट ने एडिलेड स्ट्राइकर्स को हराकर टूर्नामेंट में अपनी दूसरी जीत दर्ज की. एडिलेड को 3 मैचों में दूसरी हार का सामना करना पड़ा है. ब्रिस्बेन हीट ने ‘द गाबा’ में शनिवार (27 दिसंबर) को खेले गए मैच में 7 रनों से जीत हासिल की. उसके कप्तान जैवियर बार्टलेट को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया. बार्टलेट ने 15 रन देकर 3 विकेट लिए.
अफरीदी गेंदबाजी में फ्लॉप
बार्टलेट की टीम शाहीन अफरीदी भी हैं. उन्होंने 3 ओवर में 26 रन दिए. अफरीदी को कोई सफलता नहीं मिली. इस जीत के साथ ब्रिस्बेन हीट प्वाइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर पहुंच गई है. वहीं, एडिलेड स्ट्राइकर्स सातवें पायदान है. मुकाबले में टॉस गंवाकर बल्लेबाजी के लिए उतरी ब्रिस्बेन हीट ने निर्धारित 20 ओवरों में 9 विकेट खोकर 179 रन बनाए. इस टीम ने 8 के स्कोर पर जैक विल्डरमुथ (1) का विकेट गंवा दिया था.
ये भी पढ़ें: अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने वाले भारतीय कप्तानों की लिस्ट, सीनियर टीम के लिए नहीं खेल पाए ये 2 कैप्टन
हसन अली को मिले 2 विकेट
यहां से मैट रेनशॉ ने मोर्चा संभाला. उन्होंने 2 छक्कों और 2 चौकों की मदद से 33 रन बनाए. उनके अलावा मैक्स ब्रायंट ने 32 गेंदों में 4 छक्कों और इतने ही चौकों के साथ 63 रन ब्रिस्बेन हीट के खाते में जोड़े. विपक्षी टीम की तरफ से हसन अली, ल्यूक वुड और मैथ्यू शॉर्ट ने 2-2 हासिल किए. इनके अलावा लियाम स्कॉट और लॉयड पोप ने 1-1 विकेट निकाला.
ये भी पढ़ें: खतरे में गौतम गंभीर की नौकरी… टेस्ट कोच की तलाश शुरू, BCCI ने किसे दिया ऑफर?
ब्रिस्बेन को कप्तान ने दिलाई जीत
इसके जवाब में एडिलेड स्ट्राइकर्स ने 19.5 ओवरों में जीत दर्ज कर ली. इस टीम को सलामी जोड़ी ने शानदार शुरुआत दिलाई. कप्तान मैथ्यू शॉर्ट ने क्रिस लिन के साथ 7.1 ओवर में 57 रन की साझेदारी की. लिन ने 24 गेंदों में 2 चौकों के साथ 22 रन की पारी खेली, जबकि मैथ्यू शॉर्ट ने 39 गेंदों में 2 छक्कों और 5 चौकों के साथ 63 रन टीम के खाते में जोड़े. इनके अलावा, जेरिस वाडिया ने 34 रन, जबकि हैरी मैनेंटी ने 24 रन टीम के खाते में जुटाए. ब्रिस्बेन के लिए कप्तान जैवियर बार्टलेट ने 3 विकेट अपने नाम किए, जबकि जैक विल्डरमुथ और थॉमस बाल्किन ने 2-2 विकेट हासिल किए.
