Venezuela News: डोनाल्ड ट्रंप के आदेश के बाद वेनेजुएला में जो कुछ भी हुआ उसे सदियों तक याद रखा जाएगा, अमेरिकी फाइटर जेट्स ने वेनेजुएला की राजधानी सहित कई जगहों पर हमले किए जिसके बाद हाहाकार मच गया, इतना ही नहीं वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को अमेरिका ने बंदी बना लिया है, बंदी बनाने से पहले वेनेजुएला के प्रेसिडेंट निकोलस मादुरो और फर्स्ट लेडी सिलिया फ्लोरेस को US फोर्स ने रात में अचानक रेड मारकर उनके बेडरूम से खींचकर पकड़ लिया. यह कपल काराकास के हाई-सिक्योरिटी फोर्ट टिउना मिलिट्री कंपाउंड में अपने घर के अंदर सो रहे थे, तभी अमेरिकन कमांडो ने घर में घुसपैठ की.

किले में थे मादुरो
CNN की एक रिपोर्ट के मुताबिक इस मिशन में US आर्मी की डेल्टा फोर्स ने FBI की मदद से हिस्सा लिया और यह 30 मिनट से भी कम समय में खत्म हो गया, US अधिकारियों ने कहा कि ऑपरेशन के दौरान कोई भी अमेरिकन सैनिक नहीं मारा गया, रेड पर कमेंट करते हुए US प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि मादुरो को उस जगह से निकाला गया जिसे उन्होंने किला बताया था. उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा कि वह एक किले में थे. 

Add Zee News as a Preferred Source

हमने किसी को नहीं मारा
इसके अलावा ट्रंप ने कहा कि आप जानते हैं, कि हमने किसी को नहीं मारा, यह कमाल की बात थी. कुछ लोगों को गोली लगी थी, लेकिन वे वापस आ गए और माना जा रहा है कि वे काफी अच्छी हालत में हैं. बता दें कि अमेरिका ने सुबह-सुबह तेजी से रात भर हमला किया, जिसमें मादुरो और फ्लोरेस को हिरासत में लिया गया और उन्हें वेनेज़ुएला से निकाल दिया गया. US अधिकारियों ने कहा कि दोनों पर अमेरिका में नार्को-टेररिज्म के आरोपों में मुकदमा चलाए जाने की उम्मीद है. अमेरिकी फोर्स के द्वारा मादुरो को ड्रग एनफोर्समेंट एडमिनिस्ट्रेशन ले जाया गया है.