US seized oil tanker Of Venezuela: अमेरिका ने वेनेजुएला से जुड़े एक और तेल टैंकर पर कब्जा कर लिया है. ये एक्शन ऐसे समय पर हुआ है, जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और वेनेजुएला की विपक्षी नेता मारिया कोरिना मचाडो की मुलाकात होने वाली है. मीडिया रिपोर्ट्स में अमेरिकी अधिकारियों के हवाले से बताया कि वेनेजुएला के इन कंटेनरों को कैरिबियन सागर में पकड़ा गया है. जानकारी दें कि यह अमेरिका की ओर से जब्त किया गया यह छठा जहाज है. जानकारी के अनुसार, यह वेनेजुएला तेल टैंकर वेनेजुएला जा रहा था. 

शुरुआती जानकारी के अनुसार, अमेरिकी सेना की ओर से इस कार्रवाई की पुष्टि की गई है. अमेरिकी अधिकारियों ने बताया कि इस ऑपरेशन को तड़के सुबह अंजाम दिया गया है और बिना किसी हिंसा या टकराव के इसको रोक लिया गया. अमेरिका ने इस कार्रवाई को लेकर कहा कि यह जहाज कैरिबियन क्षेत्र में प्रतिबंधित जहाजों पर लगाए बैन के आदेशों का उल्लंघन कर रहा था.  

क्या अमेरिका करेगा वेनेजुएला के तेल पर कंट्रोल? 

Add Zee News as a Preferred Source

गौरतलब है कि अमेरिका की सेना ने स्पष्ट कहा कि वेनेजुएला से तेल बाहर नहीं जाएगा. जानकारी दें कि वेनेजुएला के कच्चे तेल का सबसे बड़ा खरीदार चीन है. तेल का निर्यात वेनेजुएला के लिए कई मायनों में आवश्यक है. ऐसा इसलिए क्योंकि इसकी आय का करीब 95 प्रतिशत हिस्सा इसी व्यापार से मिलता है. कुछ रिपोर्ट्स में बताया गया कि वेनेजुएला कच्चे तेल की आपूर्ति के माध्यम से 50 अरब डॉलर से अधिक का कर्ज चुका चुका है. वहीं, बताया जाता है कि अभी भी करीब 12 अरब डॉलर अभी भी कर्ज बकाया है. 

यह भी पढ़ें: ईरानी मिसाइलें कहां तक पहुंच पाएंगी? ट्रंप ने बम बरसाए तो इन 8 देशों में हमला कर सकता है तेहरान

इसके पहले रूसी टैंकरों को जब्त किया गया 

उल्लेखनीय है कि पिछले हफ्ते अमेरिका ने एक और कच्चा तेल ले जा रहे टैंकर को जब्त किया था. उस टैंकर पर रूस का झंडा लगा था. बताया जाता है कि उस जहाज का पहले दो हफ्ते तक अटलांटिक महासागक में पीछा किया गया था और उस पर एक रूसी पनडुब्बी पर रखे हुए थे. रूसी टैंकर को कब्जे में लेने के बाद अमेरिका की इस कार्रवाई की रूस ने काफी आलोचना की थी. 

यह भी पढ़ें: Donald Trump: यूक्रेन-रूस वॉर का होगा The End? जेलेंस्की से मिलने जा रहे ट्रंप, पुतिन को लेकर किया बड़ा दावा