News in Brief

भारत और न्यूजीलैंड के बीच विदर्भ में खेले गए पहले टी20 मुकाबले में टीम इंडिया ने 48 रनों से जबरदस्त जीत हासिल की. टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने गजब की बल्लेबाजी  करते हुए न्यूजीलैंड के सामने 239 रनों का लक्ष्य रखा था. जवाब में न्यूजीलैंड 190 रन ही बना सकी और भारतीय टीम यह मैच बड़े आसानी से जीत लिया. टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने विध्वंसक बल्लेबाजी करते हुए 84 रनों की शानदार पारी खेली. साथ ही रिंकू सिंह ने 40 और कप्तान सूर्यकुमार ने 32 रन बनाए. कप्तान सूर्यकुमार काफी शानदार लय में दिखाई दे रहे थे. हालांकि , 32 रनों के योग पर वह अपना विकेट दे बैठे, लेकिन इसी के साथ सूर्या ने अपने नाम पर शानदार रिकॉर्ड स्थापित कर लिया है. सूर्या ऐसा करने वाले चौथे भारतीय खिलाड़ी बन चुके हैं.

ऐसा करने वाले चौथे खिलाड़ी
गौरतलब है कि भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव टी20 क्रिकेट में 9000 रन बनाने के आंकड़े को छू लिया है. वह ऐसा करने वाले चौथे भारतीय खिलाड़ी बन चुके हैं.नंबर 1पर टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज रन मशीन विराट कोहली का नाम है. कोहली ने अपने करियर में ओवरऑल 414 मैचों में 13543 रन बनाने का कारनामा किया है. साथ ही उन्होंने 9 शतक लगाए हैं. लिस्ट में दूसरे पायदान पर टीम इंडिया के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा का नाम है. रोहित ने 463 मैचों में 12248 रन बनाए हैं. रोहित ने टी20 में ओवरऑल 8 शतक ठोके हैं. वहीं, पूर्व सलामी बल्लेबाज शिखर धवन का नाम भी इस लिस्ट में शुमार है. धवन ने टी20 में खेले 347 मैचों में 9797 रन बनाने का कारनामा किया है. इसी के साथ सूर्यकुमार ऐसा करने वाले चौथे खिलाड़ी थे.

लय में नजर आए सूर्या
कप्तान सूर्यकुमार यादव ने अपनी पारी की शुरुआत चौके के साथ की थी. उन्होंने अपनी पारी के दौरान 4 चौके और 1 छक्के लगाने का कारनामा किया था. सूर्यकुमार यादव ने 32 रनों की पारी खेली और वो शानदार लय में दिख रहे थे. हालांकि,एक बार फिर अच्छी स्टार्ट मिलने के बाद भी वह अपनी पारी को बड़ी पारियों में तब्दील नहीं कर पाए. आउट होने से पहले सूर्यकुमार यादव ने अभिषेक शर्मा के साथ 99 रनों की पार्टनरशिप की थी. सूर्या और अभिषेक के बाद रिंकू सिंह की पारियों की बदौलत भारतीय टीम का स्कोर 238 रन पहुंच गया था.

Add Zee News as a Preferred Source

100 मैच खेलने वाले चौथे भारतीय

सूर्यकुमार यादव ने विराट कोहली,रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या के बाद 100 से भी ज्यादा टी20 मैच खेलने वाले चौथे भारतीय खिलाड़ी बने हैं. टीम इंडिया के लिए सबसे ज्याादा टी20 मैच खेलने का रिकॉर्ड पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के नाम पर है. रोहित ने सबसे ज्यादा 159 टी20 मुकाबले खेले हैं. कोहली ने ओवरऑल टीम इंडिया के लिए 129 मैच खेले हैं. वहीं, तीसरे नंबर पर हार्दिक पांड्या का नाम है. पांड्या ने भारत की ओर से अभी तक 124 मैच खेलने का कारनामा किया है. वहीं. मौजूदा टी20  कप्तान सूर्यकुमार ने 100 वां टी20 मैच खेलने का रिकॉर्ड दर्ज करवाया. 

ये भी पढ़ें: न्यूजीलैंड के खिलाफ अभिषेक ने लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी, बिना शतक ठोके रच दिया इतिहास, ऐसा करने वाले नंबर 1 खिलाड़ी