T20 विश्व कप की शुरुआत होने में अब महज 48 घंटों का समय शेष रह गया है. भारत और श्रीलंका की मेजबानी में आयोजित टी20 विश्व कप में इस बार दुनिया भर की 20 टीमें हिस्सा ले रही हैं.खास बात ये है कि एशिया की 8 टीमें भी इसमें हिस्सा लेंगी. डिफेंडिंग चैंपियन और 3 बार की विजेता भारतीय टीम इस बार खिताब की प्रबल दावेदार मानी जा रही है.हालांकि. यह पहला मौका होगा जब टी20 विश्व कप में रोहित शर्मा और विराट कोहली नहीं खेलेंगे. वहीं, रोहित ने साल 2007 से लगातार सभी विश्व कप खेले हैं. ऐसे में उनके बगैर पहली बार भारतीय टीम मैदान पर होगी. पर क्या आपको पता है टी20 विश्व कप में भारतीय टीम का टॉप स्कोरर कौन रहा है. अगर आप नहीं जानते तो हम आपको उन टॉप 5 खिलाड़ियों के बारे में बताएंगे. इस मामले में एक खिलाड़ी का पूरी तरह से दबदबा रहा है.
सुरेश रैना हैं टॉप स्कोरर
गौरतलब है कि टी20 विश्व कप में भारत के लिए आज भी सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में नंबर 1 पर सुरेश रैना का नाम है. रैना ने आज से तकरीबन 16 सालों पहले दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ विश्व कप में भारत के लिए सर्वोच्च प्रदर्शन करते हुए ऐसी बेहतरीन पारी खेली थी. जिसके आसपास आज भी कोई खिलाड़ी नहीं आ सका है. रैना ने मात्र 60 गेंदों में तूफानी पारी खेलते हुए शतक ठोक दिया था और वह टी20 विश्व कप में भारतीय खिलाड़ी द्वारा बनाया गया इकलौता शतक है.उन्होंने इस दौरान 101 रनों की पारी खेली थी जो आज भी नंबर 1 है.
रोहित हैं नंबर 2
साल 2024 टी20 विश्व कप के दौरान ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रोहित शर्मा ने टी20 विश्व कप में अपने करियर की बेस्ट पारी खेल डाली. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ताबड़तोड़ प्रदर्शन करते हुए 92 रनों की तूफानी पारी खेल दी. वह शतक के करीब पहुंच ही गए थे कि तभी अपना विकेट दे बैठे. रोहित ने अपनी इस पारी के दौरान मिचेल स्टार्क के 1 ओवर में 30 रन ठोक दिए थे. यह टी20 विश्व कप में भारत की दूसरी टॉप पारी है.
विराट कोहली का है दबदबा
सुरेश रैना और रोहित शर्मा के बाद भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी 1 एंड ओनली विराट कोहली हैं. बता दें कि विराट कोहली ने साल 2016 में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए मुकाबले अपने टी20 विश्व कप की सर्वश्रेष्ठ पारी खेलते हुए 89 रन ठोके थे. कोहली ने भारतीय टीम को जीताने के लिए जी जान लगा दिया था. हालांकि, भारत वह मुकाबला हार गई थी. चौथे नंबर पर भी कोहली की साल 2016 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली गई 82 रनों की पारी है. कोहली ने इस मुकाबले में टीम इंडिया को अकेले जीत दिलाई थी. यही नहीं एक बार फिर विराट कोहली का नाम इस मामले में आता है. स्टार बल्लेबाज ने साल 2022 में पाकिस्तान के खिलाफ वन मैन शो वाली पारी खेलते हुए 82 रन बनाए थे और वह टी20 विश्व कप में भारत के लिए पांचवीं बेस्ट पारी है.
ये भी पढ़ें: टी20 इंटरनेशनल में अर्धशतकों के बादशाह…टॉप-5 बल्लेबाजों की लिस्ट, पहला नाम जानकर नहीं होगा विश्वास
