News in Brief

MS Dhoni Ishan Kishan Who is Best After 40th T20I Matches: टी20 विश्व कप 2026 में ईशान किशन धूम मचा रहे हैं. टीम इंडिया में जब से किशन ने वापसी की है वो रनों की बारिश कर रहे हैं. पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ 4 मैचों में बल्ले से तबाही मचाई और फिर टी20 विश्व कप 2026 में उसे जारी रखा. ग्रुप स्टेज के चार मैचों में 44.00 की औसत और 202.30 के स्ट्राइक रेट से 176 रन बना चुके हैं, जिसमें 19 चौके और 11 छक्के शामिल हैं. नीदरलैंड के खिलाफ किशन ने अपने टी20 करियर का 40वां मैच खेला था. किशन उसी झारखंड से आते हैं, जहां से टीम इंडिया को एक महान कप्तान मिला, जिसका नाम है महेंद्र सिंह धोनी. भारत के लिए धोनी ने टी20 में सालों तक खेला.

अपने करियर में उन्होंने कुल 98 मैच खेले, लेकिन इस फॉर्मेट में ईशान उस रफ्तार से भाग रहे हैं, जैसा धोनी भी नहीं भाग सके. यहां हमने एमएस धोनी और ईशान किशन के पहले 40 टी20 मैचों के आंकड़े दिए हैं, जिन्हें देखकर आप खुद समझ जाएंगे कि इतने मैचों के बाद दोनों में कौन बेहतर रहा है.

40 टी20 मैचों में किशन ने क्या किया?

ईशान किशन ने 40 मैचों में 30.43 की औसत से 1187 रन बनाए. उनके बल्ले से 1 शतक और 9 फिफ्टी भी निकलीं. किशन ने ये रन 144.75 के स्ट्राइक रेट से बनाए हैं. उनका हाई स्कोर 103 रन है. वो अब तक 120 चौके और 63 छक्के मार चुके हैं.

Add Zee News as a Preferred Source

40 टी20 मैचों में धोनी ने क्या किया था?

एमएस धोनी ने पहले 40 टी20 मैचों में 32.45 की औसत से कुल 714 रन बनाए थे, जिसमें एक भी शतक और एक भी फिफ्टी नहीं थी. उनका हाई स्कोर नाबाद 48 रन था. धोनी ने 114.05 के स्ट्राइक रेट से ये रन बनाए थे. धोनी ने 47 चौके और 20 छक्के मारे थे.

40 मैचों के बाद धोनी-किशन में से कौन है आगे?

40 टी20 मैचों के बाद रनों के मामले में ईशान किशन एमएस धोनी से आगे हैं. सिर्फ औसत में धोनी किशन से थोड़ा बेहतर हैं. धोनी ने 32.45 की औसत से रन बनाए, जबकि किशन का औसत 30.43 का रहा है. बाकी सभी मामलों में किशन का जलवा दिखता है.

आंकड़ेईशान किशनएमएस धोनी
मैच4040
पारियां4037
कुल रन1187714
सर्वोच्च स्कोर10348*
औसत30.4332.45
स्ट्राइक रेट144.75114.05
शतक10
अर्धशतक90
चौके12047
छक्के6320

ये भी पढ़ें:  नताशा को पूरी तरह भूले हार्दिक? 25 साल की माहिका के लिए पांड्या ने पार की रोमांस की हदें, बर्थडे पर शेयर किया ‘प्रिंसेस’ वाला वीडियो