News in Brief

Alwar: रामगढ़ के निकटतम खेड़ी गांव (Khedi Village) के दबंग परिवार (Dabang Family) ने दलित बस्ती के रास्ते को अवरोध (Obstruction) लगाकर बंद कर दिया. पिछले चार दिन से बंद रास्ते को खुलवाने के लिए दलित बस्ती के कई दर्जनों लोग रामगढ़ पुलिस को दबंग परिवार के लोगों के खिलाफ लिखित शिकायत भी दी. 

यह भी पढे़ं- Ramgarh में सफाई व्यवस्था का बुरा हाल! ‘डर’ के साए में जी रही जनता

लिखित शिकायत पर पुलिस मौके पर पहुंची भी लेकिन कोई समाधान नहीं निकला. दबंग परिवार अपनी जिद पर अड़ते हुए रास्ते को खोलने को तैयार नहीं हुआ. परेशान बस्ती के लोग बुधवार को कई दर्जनों महिला और पुरुषों के साथ एसडीएम कार्यालय में एसडीएम कैलाश चंद शर्मा (Kailash Chand Sharma) के दर पर जाकर गुहार लगाई.

यह भी पढे़ं- Alwar: गंदे नाले में मिला अज्ञात महिला का शव, मौत की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस

इस पर एसडीएम कैलाश चंद शर्मा और थाना अधिकारी रामनिवास मीणा (Ramniwas Meena) पुलिस बल के साथ खेड़ी गांव पहुंचे और यहां अवरोध लगाकर बंद किए रास्ते को खुलवाया. 

क्या कहना है पीड़ित परिवार का
पीड़ित परिवार के रूपचंद पुत्र अमीलाल जाति मेघवाल ने बताया कि गांव के पप्पू, मोहन व अमित चौधरी, बलराम चौधरी, पिंटू, सत्येंद्र चौधरी आदि ने उनकी बस्ती की और जाने वाले मुख्य रास्ते के एक सिरे पर पत्थर एवं दूसरे सिरे पर केवल के ड्रम लगाकर रास्ता बंद कर दिया है. इसकी सूचना और कई दिनों से पुलिस को दे रहे थे लेकिन पुलिस इस समस्या का समाधान नहीं कर पाई जबकि यह रास्ता ग्राम पंचायत के गत कार्य में पक्का करवाया गया था. 

गांव के रूपचंद मेघवाल के अनुसार, यह पूरी जमीन किशोरी लाल मेघवाल की थी और किशोरीलाल ने ही 9 फुट का रास्ता दलित बस्ती के लिए दिया था. जिस पर गांव के दबंग लोग रास्ता अवरुद्ध कर कब्जा करना चाहते हैं.

Reporter- Jugal Gandhi