News in Brief

Beawar: अज्ञात चोरों ने शहर के कॉलेज रोड प्रताप नगर स्थित एक सूने मकान के ताले तौड़कर 50 हजार रुपए की नकदी और 10 तोला सोने के आभूषण चुरा ले गए. चोरी की वारदात के समय मकान सूना था. मकान मालिक किसी काम से शहर से बाहर गए हुए थे. चोरी की वारदात की जानकारी मकान मालिक के वापस ब्यावर पहुंचने पर हुई. मकान मालिक ने चोरी की घटना की जानकारी सिटी थाना पुलिस को दी.

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मौका-मुआयना करते हुए अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की. जानकारी के अनुसार प्रताप नगर निवासी नम्रता जैन पत्नी विनोद कुमार चौरड़िया 8 अगस्त को अपनी बीमार पुत्री को उपचार कराने अजमेर लेकर गई थी, जिसके कारण मकान सूना था. 

इस दौरान अज्ञात चोरों ने मकान के ताले तोड़कर भीतर प्रवेश किया. कमरे में रखी आलमारियों के लॉकर तौड़कर लॉकर में रखी 50 हजार रुपए की नकदी, 10 तौला सोने के आभूषण और एटीएम सहित अन्य आवश्यक कागजात भी चुरा ले गए. चोरी की वारदात की जानकारी नम्रता जैन के ब्यावर आने पर हुई. पुलिस अज्ञात चोरों की तलाश में जुटी हुई है. 

Reporter- Dilip Chouhan

अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

खबरें और भी हैं… कोरोना के दौरान पति-पत्नी बने थे ‘संकटमोचक’, अमृत महोत्सव के लिए किया कुछ ऐसा कि लोग रह गए दंग

जयपुर में बच्चा चोरी के बाद, अब दिनदहाड़े SDM के पीए के नाती को चुराने की कोशिश