Siwan: सिवान के पूर्व सांसद मो. शहाबुद्दीन के परिजनों के प्रति सांत्वना देने के लिए कई नेता, जनप्रतिनिधि पहुंच रहे हैं. इस दौरान वो उनके परिजनों से मिल रहे हैं. इस दौरान वो परिवार के प्रति हमदर्दी दुखा रहा है. इसी बीच सिवान बीजेपी एमएलसी टुन्ना पांडेय ने शहाबुदीन परिवार को लेकर बड़ा बयान दिया है.
बीजेपी एमएलसी टुन्ना पांडेय ने कहा कि जब तक शहाबुदीन के परिवार का कोई सदस्य सदन में नही जाता तब तक वो कोई चुनाव नही लड़ेंगे. उन्होंने कहा कि शहाबुद्दीन की साज़िश कर उनकी हत्या की गई हैं.
CM नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से इसमें बिहार के मुख्यमंत्री का हाथ हैं. मुख्यमंत्री अगर चाहते तो पार्टी से ऊपर उठकर मो. शहाबुदीन के शव को सिवान की मिट्टी नही नसीब होने दी. अभी सिक्किम से एक कोरोना पॉजिटिव का शव बिहार लाया गया, लेकिन 4 बार के सांसद और दो बार के विधायक शहाबुदीन के साथ नीतीश कुमार ने गलत किया.
एमएलसी टुन्ना पांडेय ने कहा कि अब जब तक शहाबुदीन की पत्नी हेना शहाब या उनके पुत्र ओसामा शहाब किसी सदन में नही जाते, तब तक वो कोई चुनाव नही लड़ेंगे. टुन्ना पांडेय ने इसके आगे कहा कि शहाबुदीन को सच बोलने की सज़ा मिली.
ये भी पढ़ें- बिहार में Lockdown-4 के दौरान क्या रहेगा बंद व किसे मिलेगी छूट, जानें यहां सबकुछ
उन्होंने आगे कहा कि मो. शहाबुदीन ने भागलपुर जेल से सिवान आने के बाद कहा था कि नीतीश कुमार परिस्थितियों के मुख्यमंत्री हैं. इस सच बोलने की सज़ा मिली.टुन्ना पांडेय ने कहा कि एक बार दूसरी नंबर की पार्टी होने के बाद मुख्यमंत्री बने तो एक बार तीसरी नंबर की पार्टी होने के बाद मुख्यमंत्री बने, इसलिए क्योंकि ये परिस्थितियों के मुख्यमंत्री हैं.
(इनपुट: अमित)