News in Brief

Bokaro: यास तूफान के बाद आई तेज बारिश के बाद कोनार नदी के जलस्तर में अचानक वृद्धि हो गई. इसके बाद कोनार नदी उफान पर आ गई. इसी बीच बोकारो के कोनार नदी के तेज बहाव में एक युवक के बहने की खबर सामने आ रही है. दरअसल, युवक नहाने के लिए नदी गया था इसी दौरान तेज बहाव में आकर वह काफी दूर चला गया. 

इसके बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस पदाधिकारी को दी. सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस खोजबीन के लिए दलबल के साथ मौके पर पहुंची. घटना बोकारो के आ ई एल थाना क्षेत्र का है. 

घटना के बारे में बताते चलें कि बोकारो जिले के गोमिया के आई ई एल थाना क्षेत्र के कोनार नदी में नहाने गए एक दिव्यांग जो 10वीं का छात्र है, वह नदी के तेज बहाव में बह गया. स्थानीय लोगों के द्वारा खोजबीन अभी जारी है. मौके पर पुलिस पहुंच गई है और गोताखोरों को बुलाने का प्रयास कर रही है. वहीं, घटना की सूचना पाकर परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है. 

ये भी पढ़ें- बोकारो: कोनार नदी में डूबा शख्स, पुलिस गोताखोरों की मदद से चला रही है सर्च अभियान

स्थानीय लोगों का कहना है कि युवक नहाने के दौरान नदी के तेज बहाव में बह गया. वहीं, स्थानीय थाना प्रभारी यमुना प्रसाद का कहना है कि एक युवक की कोनार नदी के पानी के तेज बहाव में बह जाने की सूचना मिली है.

इसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से खोजबीन जारी है. नदी में तेज बहाव है जिसके चलते मुश्किलें हो रही है. पुलिस का कहना है कि गोताखोरों को बुलाया गया है जल्दी गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश कर ली जाएगी. 

इससे पहले भी शनिवार को एक शख्स बोकारो में जानवर के सहारे कोनार नदी का पार करने का प्रयास कर रहा था, जिसके बाद तेज बहाव में आकर बहने की खबर मिली थी. 

(इनपुट-मृत्युंजय मिश्रा)