News in Brief

Chomu: प्रदेश में जहां कोरोना (Corona) के आंकड़े लगातार बढ़ते जा रहे हैं. सरकार को 24 मई तक का लॉकडाउन (Lockdown) लगाना पड़ा लेकिन राजधानी के चौमूं (Chomu) कस्बे में दुकानदारों को सरकार का लॉकडाउन रास नहीं आ रहा. 

यह भी पढ़ें – Chomu: Covid के बढ़ते कहर के बाद भी नहीं मान रहे दुकानदार, शटर बंद कर बेच रहे साड़ियां

दुकानदारों को इस कोरोना वायरस (Coronavirus) से भी डर नहीं लग रहा है क्योंकि यह तस्वीरें यही बयां करती हैं. इन दुकानदारों की लापरवाही कहीं दूसरे लोगों पर भारी नहीं पड़ जाए. कपड़े के दुकानदार चोरी चुपके अपनी दुकानें खोल रहे हैं. 

यह भी पढ़ें – विवादों में Dausa CMHO का आदेश! Covid पॉजिटिव होने के बाद भी आना होगा दफ्तर

दुकान में ग्राहकों को अंदर बैठाकर बाहर से शटर बंद करके ताला लगा दिया जाता है और जब खरीदारी पूरी होती है तो दुकानदार ग्राहकों को बाहर निकाल देते हैं. पिछले कई दिनों से ऐसा ही सिस्टम चल रहा है हालांकि ऐसा नहीं है कि पुलिस कार्यवाही नहीं करती है. पुलिस ने अब तक 1 दर्जन से ज्यादा दुकानदारों के खिलाफ महामारी अधिनियम के तहत मामले भी दर्ज किये हैं और लापरवाही करने वाले दुकानदारों को गिरफ्तार भी किया है. 

शिवम कलेक्शन पर पुलिस ने दी दबिश
आज भी पुलिस ने सदर बाजार में शिवम कलेक्शन नामक दुकान पर दबिश दी, जहां दुकान में ग्राहकों को बैठाकर कपड़ा बेचा जा रहा था. पुलिस ने शटर खुलवाया तो ग्राहकों की भीड़ देखकर पुलिस भी दंग रह गई. पुलिस ने दुकानदार राजेन्द्र को गिरफ्तार कर लिया है और महामारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है. 

क्या कहना है थानाधिकारी का
थानाधिकारी हेमराज सिंह गुर्जर (Hemraj Singh Gurjar) ने कहा है कि किसी भी तरह से कोई भी लॉकडाउन का उल्लंघन करता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. साथ ही मामला भी दर्ज किया जाएगा. उन्होंने शहर के तमाम दुकानदारों को हिदायत दी है कि पुलिस को जबरन कार्रवाई के लिए मजबूर नहीं करें वरना पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी.

Reporter- PRADEEP SONI