दुबई: मेट्रो (Metro) में बगैर मास्क सफर करने के आरोप में दुबई पुलिस (Dubai Police) ने एशियाई मूल (Asian Man) के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. ये शख्स मेट्रो में डांस कर रहा था और उसकी यह हरकत किसी ने कैमरे में रिकॉर्ड कर ली. जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. यदि उसका जुर्म साबित होता है, तो उसे कैद के साथ ही जुर्माना भी भरना पड़ सकता है. एशियाई मूल के इस व्यक्ति पर COVID-19 नियम तोड़ने, सार्वजनिक जगह पर अभद्र आचरण करने और नैतिकता का उल्लंघन करने जैसे आरोप लगाए गए हैं.

Viral हुआ डांस वाला वीडियो

‘गल्फ न्यूज’ की रिपोर्ट के अनुसार, दुबई में एशियाई मूल के एक शख्स को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने यह कार्रवाई शख्स का दुबई मेट्रो कोच में बिना मास्क (Mask) के डांस वाला वीडियो वायरल होने के बाद की है. सलवार-कुर्ता पहने यह शख्स ‘हाय नी मेरा लाल लाल घघरा’ गाने पर ठुमके लगाते हुए कोच में इधर से उधर दौड़ रहा था. आरोपी ने मेट्रो कोच में अपने मोबाइल पर ही ऊंची आवाज में गाना चलाया हुआ था.  

ये भी पढ़ें -Chinese Vaccine लगवाने वालों की Saudi Arabia में भी नो-एंट्री, Pakistan की बढ़ी टेंशन; मनाने में जुटे Imran Khan

6 Month की जेल संभव 

एशियाई मूल का व्यक्ति जब अपनी इन अजीब हरकतों को अंजाम दे रहा था, तब किसी ने उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया. दुबई पुलिस ने आरोपी की पहचान उजागर नहीं की है. पुलिस का कहना है कि आरोपी ने कोरोना नियमों का उल्लंघन किया है. कोच में उसे छोड़कर सभी ने मास्क लगाया था. बता दें कि दुबई में सख्त कोविड सुरक्षा प्रोटोकॉल लागू है. यदि आरोपी का जुर्म साबित होता है तो उसे छह महीने की जेल सहित 5000 दिरहम (करीब एक लाख रुपए) जुर्माना भी हो सकता है.

Passengers को हुई असुविधा

दुबई के ट्रांसपोर्टेशन सिक्योरिटी डिपार्टमेंट के डायरेक्टर ब्रिगेडियर ओबेद अल हाथबूर (Brigadier Obaid Al Hathboor) ने बताया कि यूएई पीनल कोड की धारा 358 के तहत सावर्जनिक तौर पर अभद्र व्यवहार करने पर दंड का प्रावधान है. उन्होंने कहा कि इस शख्स की वजह से दूसरे यात्रियों को असुविधा हुई, उसने पब्लिक ट्रांसपोर्ट के बुनियादी नियमों का ध्यान नहीं रखा. हाथबूर ने स्पष्ट किया कि कोरोना को फैलने से रोकने के लिए 2020 में कैबिनेट ने प्रस्ताव नंबर 17 मंजूर किया था. इसके बाद प्रस्ताव नंबर 38 लाया गया, जिसके तहत नियमों के उल्लंघन पर दंड का प्रावधान है.