News in Brief

मृदुल शर्मा/भोपाल: कोरोना की दूसरी लहर के बीच करीब तीन महीने बाद मध्य प्रदेश के लिए राहत की खबर आई है. प्रदेश में पहली बार पहली बार 1 हजार से कम नए केस आए हैं. 24 घंटों में सिर्फ 991 नए मामले मिले हैं. अलीराजपुर ऐसा जिला है जहां बीते 24 घंटे में एक भी केस नहीं मिला है. वहीं दमोह, डिंडौरी और खंडवा में महज 2-2 केस मिले हैं. 

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक 33 जिलों में 10 से भी कम मामले मिले हैं. सबसे सुखद तस्वीर इंदौर की है यहां सबसे ज्यादा प्रकोप था जो अब कम होते 338 पर आ गया है. वहीं राजधानी भोपाल में 40 दिन बाद महज 191 मामले आए हैं. 

कोरोना से तेज फैला अंधविश्वास: दो महिलाओं ने खुद को बताया देव परी, पानी देते हुए कहा- इसे पी लो कोरोना नहीं होगा 

30 जिलों में एक भी मौत नहीं
प्रदेश में कोरोना से मौत में भी गिरावट दर्ज की गई है. मंगलवार को प्रदेशभर में 46 की मौत की पुष्टि हुई है. जबकि 30 जिलों में एक भी मौत कोरोना से नहीं हुई है. पिछले 24 घंटे में 3113 मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे हैं. अभी प्रदेश में
17136 एक्टिव मरीजों की संख्या है. 

Video: बिन परीक्षा कैसे पास होंगे छात्र, CM शिवराज ने बताई बात

वॉलेंटियर्स से बात करेंगे सीएम शिवराज
प्रदेश में कोविड-19 की रोकथाम में कोरोना वॉलेंटियर्स का अहम योगदान था. इसे देखते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 3 जून को दोपहर 3 बजे प्रदेश के कोरोना वॉलेंटियर्स के साथ वर्चुअली संवाद करेंगे. सीएम कोरोना वॉलेंटियर्स से उनके द्वारा किये जा रहे कार्यों एवं उनके अनुभवों को साझा भी करेंगे. साथ ही भविष्य में कोरोना नियंत्रण पर भावी रणनीति पर वॉलेंटियर्स और जन अभियान परिषद को संबोधित करेंगे.

WATCH LIVE TV