
Jaipur: कोरोना संक्रमण (Corona infection) के खतरों के बीच सब्जी बिक्री कर रहे किसान और कारोबारियों पर मुहाना मंडी प्रशासन सख्त है. मुहाना मंडी सचिव की एकतरफा कार्रवाई के विरोध में कारोबारी और किसान आ गए हैं.
यह भी पढे़ं- Jaipur: Covid की दूसरी लहर कारोबारियों पर भारी, मुहाना मंडी में लगा Vaccination Camp
मंडी सचिव ने किसानों की सब्जियों के ढेर पर जेसीबी चढ़ाने और होमगार्डों के जरिए कारोबारी और किसानों की कॉलर पकड़ने का विवाद गर्मा गया है.
यह भी पढे़ं– Jaipur : 2 दिन बंद रहेगी मुहाना मंडी, बड़ी संख्या में कारोबारी संक्रमित
जयपुर थोक फल सब्जी विक्रेता संघ ने मंडी प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा है कि दमनकारी कार्रवाई नहीं रुकी तो आने वाले दिनों में मंडी बंद कर विरोध जताया जाएगा. संघ के अध्यक्ष राहुल तंवर (Rahul Tanwar) ने बताया कि इनकी शिकायत मंडी निदेशक और कृषि मंत्री को की गई है. लगातार प्लेटफार्म के बाहर माल रखकर बेच रहे कारोबारियों और किसानों पर दुर्भावना पूर्वक कार्रवाई की जा रही है.
मंडी सचिव इस विकट परिस्थिति में काम कर रहे किसान और कारोबारियों के साथ नहीं है, ऐसे में मंडी बंद करने के अलावा कोई चारा नहीं है. मंडी समिति के पदाधिकारियों और कारोबारियों की बैठक बुलाकर मंडी बंद करने पर निर्णय लिया जा सकता है.
मुख्य बिंदु
- मुहाना मंडी में किसानों और व्यापारियों पर कार्रवाई से हंगामा
- मंडी सचिव की एकतरफा कार्रवाई का जमकर हो रहा विरोध
- होमगार्ड्स के जरिये किसानों और कारोबारियों की कॉलर पकड़ने से गरमाया मामला
- प्लेटफॉर्म के बाहर सब्ज़ी बेचने पर हो रही कार्रवाई
- जेसीबी चलाकर किसानों की सब्ज़ी कुचलने के भी विरोध
- मंडी कारोबारी संगठनों ने दी मंडी बन्द की चेतावनी
- कृषि विभाग के निदेशक और मंत्री को करवाया दमननीति से अवगत
