News in Brief

Jaipur: राजधानी जयपुर (Jaipur) के ब्रह्मपुरी थाना इलाके (Brahmpuri thana area) में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (Sewerage treatment plant) में क्लोरीन गैस का रिसाव होने से आसपास के कॉलोनियों में दहशत मच गई और इसी दहशत के बीच लोगों ने घरों के बाहर रात बिताई. 

य़ह भी पढ़ें- ग्रामीणों क्षेत्रों में कोरोना वायरस के प्रति बढ़ाई जाए जागरूकता: हरीश चौधरी

गैस का यह रिसाव नगर निगम की ओर से संचालित सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट में रात 1.30 बजे बाद हुआ. इससे घरों में सो रहे लोगों की तबीयत बिगड़ने लगी. अफरा-तफरी में लोग घर छोड़कर भाग निकले और पार्क और सड़क पर रात गुजारनी पड़ी. 

य़ह भी पढ़ें- कोविड प्रोटोकॉल के साथ MNREGA के तहत रोजगार देकर दी जाए राहत: गहलोत

गैस रिसाव की वजह से प्लांट में मौजूद निगम के दो कर्मचारियों की हालत बिगड़ गई. उनको SMS अस्पताल पहुंचाया गया. पुलिस और फायर अधिकारियों के मुताबिक सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट में करीब 900 लीटर क्लोरीन गैस से भरे दो बड़े सिलेंडर हैं, जो कि सीवरेज की सफाई में काम आते हैं. रात एक सिलेंडर में लीकेज हो गया. इससे तेजी से गैस का रिसाव होना शुरू हो गया. 

आवासीय कॉलोनियों में पहुंचा गैस रिसाव
कुछ ही देर में गैस गोविंद नगर, नगर निगम कॉलोनी, शंकर नगर कॉलोनी तक फैलने लगी. इससे घरों में सो रही आंखों में जलन होने लगी. तबीयत बिगड़ने पर लोगों ने आसपास के लोगों को जगाया. तब मामला ब्रह्मपुरी थाना पुलिस तक पहुंचा. जैसे ही सीवरेज प्लांट में क्लोरीन गैस का रिसाव होने की जानकारी मिली, सबसे पहले इलाके की बिजली काटी गई और आसपास के लोगों को दूर किया गया. 

सूचना पर पहुंचे अधिकारी
सूचना के बाद नगर निगम आयुक्त अवधेश मीना भी मौके पर पहुंचे और सीतापुरा से तकनीकी इंजीनियर्स को सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट बुलाया. दमकल की गाड़ियां,एसडीआरएफ और सिविल डिफेंस की टीम को मौके पर बुलाया गया. टीम ने जिस सिलेंडर में गैस रिसाव हो रहा था, उसे पास में ही पानी के एक हौद में डाल दिया. इससे गैस का रिसाव कम हो गया.