News in Brief

Jaisalmer: राजस्थान (Rajasthan) में राजस्थान सरकार (Rajasthan Government) ने कोरोना (Corona) की नई गाइडलाइन के साथ अनलॉक की शुरुआत की है लेकिन राजस्थान के सबसे बड़े धार्मिकस्थलों में शुमार जैसलमेर जिले के रामदेवरा कस्बे (Ramdewra Town) में अभी भी लॉकडाउन जैसी स्थिति ही है. यहां आज अनलॉक में भी पूरे बाजार बंद पड़े हैं और सन्नाटा पसरा हुआ है.

यह भी पढ़ें– Modified Lockdown में नियमों की हुई अनदेखी, कोविड गाइडलाइन का बना ‘मजाक’

रामदेवरा में लोक देवता बाबा रामदेव जी की समाधि है और समाधि के दर्शनार्थ वर्षभर में 80 लाख से अधिक श्रद्धालु रामदेवरा पहुंचते हैं. इसी कारण यहां के बाजारों में बड़ी संख्या में प्रसाद, चूड़ी-कंठी माला, सौंदर्य प्रसाधन, फ़ोटो स्टूडियो, रेस्टोरेंट्स और होटलों के अलावा 300 से अधिक धर्मशालाएं हैं. यह सब देशभर से आने वाले श्रद्धालुओं पर निर्भर हैं.

यह भी पढ़ें– Sikar News: मिनी अनलॉक के बाद बाजारों में उमड़ी भीड़, उड़ी सोशल डिस्टेंस की धज्जियां

श्रद्धालुओं के लिए बाबा रामदेव जी का समाधिस्थल बन्द होने के कारण यहां पिछले दो महीनों से कोई भी श्रद्धालु नहीं आ रहा है. ऐसे में यहां पर सब बन्द पड़ा है और प्रतिदिन लाखों रुपये का कारोबार प्रभावित हो रहा है. प्रदेश में अनलॉक भले ही शुरू हो गया है लेकिन रामदेवरा में हालात लॉकडाउन जैसे ही बने हुए हैं और यहां का 90 प्रतिशत बाजार बन्द पड़ा है.

Reporter- Shankar Dan