News in Brief

रमेश त्रिपाठी/रीवाः कोरोना वायरस की दूसरी लहर पिछले डेढ़ महीने से आतंक मचाए हुए है, जिसे देखते हुए देशभर में लॉकडाउन लगाया गया. मध्य प्रदेश में भी संक्रमण की दूसरी लहर बहुत ज्यादा प्रभावी है, इसलिए यहां भी लॉकडाउन लगाया. कई लोग लॉकडाउन का उल्लंघन कर बेवजह घरों से बाहर निकल रहे हैं, जिन्हें देशभर में पुलिस द्वारा अलग-अलग तरह की सजा दी जा रही है. ऐसी ही कुछ अनोखी सजा रीवा में भी दी गई. इस सजा का वीडियो वायरल होने पर लोगों ने मजाकिया लहजे में इसे ‘संस्कारी और धार्मिक सजा’ बताया.

तिलक लगाकर पहनाई फूल-माला
रविवार को रीवा के सिरमौर चौक पर अमरिया थाना पुलिस तैनात थी. इसी दौरान बेवजह सड़कों पर घूमते कुछ लोगों को पुलिस ने पकड़ा, उन्हें सजा देने के लिए पुलिस ने अनोखा तरीका अपनाया. सभी को पहले फूल-माला पहनाई, फिर उनका तिलक किया और आरती करते हुए उनका वीडियो भी बनाया. 

यह भी पढ़ेंः- रीवा पुलिस की अनोखी सजाः Lockdown तोड़ने पर इस तरह किया शर्मिंदा, देखें Video

इस वजह से किया ऐसा 
रीवा यातायात थाना पभारी मनोज वर्मा ने बताया कि उच्च न्यायालय व मानवाधिकार आयोग के निर्देश हैं कि लॉकडाउन तोड़ने वालों को मारा-पीटा न जाए. उनके साथ इसी तरह की सख्ती की जाए, जिससे उन्हें सबक भी मिले और मानवाधिकारों का उल्लंघन भी न हो. थाना प्रभारी ने बताया कि इन्हीं निर्देशों का पालन करते हुए और उल्लंघन करने वालों को शर्मिंदगी महसूस करवाने के लिए उन्होंने यह सजा दी.

उन्होंने बताया कि शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में इस तरह की सजा दी जा रही है. ताकी लोग नियमों का पालन करें और लॉकडाउन में बेवजह बाहर निकल कर संक्रमण फैलने की स्थिति पैदा नहीं करे.  

यह भी पढ़ेंः-  CG का टीका ऐप है फीका: रजिस्ट्रेशन के लिए 50 साल पीछे वाली डेट ले रहा

WATCH LIVE TV