News in Brief

नई दिल्ली: पीएम किसान योजना (PM Kisan Samman Nidhi Yojana) की 8वीं किस्त का इंतजार आज खत्म होने जा रहा है. मोदी सरकार इस योजना के तहत 9.5 करोड़ से ज्यादा किसानों के खाते में 19000 करोड़ रुपये डालने जा रही है. सरकार 14 मई यानी आज सूची में शामिल किसानों के खाते में किस्त के पैसे डालेगी. 

बता दें कि केंद्र सरकार ने छोटे और सीमांत किसानों को आर्थिक सहायता देने के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि नाम से स्कीम चलाई है. इस स्कीम के तहत योग्य किसानों को हर साल 3 किस्त में 6000 रुपये दिए जाते है.

8वीं किस्त का इंतजार
इस योजना के तहत अबतक किसानों को 2000 रुपये की 7 किस्तें मिल चुकी है. अब 8वीं किस्त आने वाली है. पिछली बार 25 दिसंबर 2020 को करीब 9 करोड़ किसानों के खाते में 18000 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए गए थे. 
 
कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने किया ट्वीट

ऐसे चेक करें लिस्ट में नाम
सबसे पहले आपको पीएम किसान स्कीम की आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in पर जाना होगा.
– वेबसाइट खुलने के बाद मेन्यू बार देखें और यहां ‘फार्मर कार्नर’ पर जाएं.
– अब ‘लाभार्थी सूची’ के लिंक पर क्लिक करें.
– अपना राज्य, जिला, उप-जिला, ब्लॉक और गांव विवरण दर्ज करें.
– इसके बाद Get Report पर क्लिक करें, जिसके बाद आपको जानकारी मिल जाएगी.

किस्त न मिलने पर इन नंबरों पर करें शिकायत
किसान सम्मान निधि की किस्त नहीं मिली है तो इसकी शिकायत पीएम किसान सम्मान के हेल्पलाइन नंबर पर दर्ज करा सकते हैं. इसके लिए आप हेल्पलाइन नंबर 011-24300606 / 011-23381092 पर कॉल कर सकते हैं.