News in Brief

Sikar: सीकर के पाटन थाना इलाके (Patan Thana Area) के किशोरपुरा की ढाणी में एक नाबालिग बालक को चूड़ियां-जंजीरें और महिलाओं के वस्त्र पहना कर लज्जित करने का सनसनीखेज सामने आया है.

यह भी पढे़ं- Jhunjhunu: लिफ्ट लेने के बाद युवक के साथ हुई ऐसी हैवानियत, Video देख कांप जाएगी रूह!

आरोपियों ने नाबालिग बालक का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल कर दिया. वीडियो वायरल (Viral) होने के बाद पीड़ित नाबालिग के परिजनों को सूचना मिलने पर नामजद रिपोर्ट पाटन थाने में दर्ज कराई है. 

यह भी पढे़ं- निरीक्षण के समय सहायक BDO का सोते हुए Video Viral, बोले- BP का मरीज हूं, थक गया था

जानकारी के अनुसार, जैतूसर के एक व्यक्ति ने पाटन थाने में दर्ज रिपोर्ट में बताया है कि उसके नाबालिग भाई को किशोरपुरा की ढाणी के कुछ लोगों ने बंधक बनाकर चूड़ियां पहनाई. उसे महिलाओं के वस्त्र पहना कर उसे लज्जित किया. वहां करीबन 10 से 15 लोग बैठे हुए थे. जिन लोगों ने लज्जित करने का काम कर रहे हैं, उन लोगों का आरोप है कि नाबालिग उनके यहां की बालिका को भगा कर ले गया था, उसी का यह बदला लिया गया और लज्जित करने का काम किया.

पीड़ित के भाई से मांगे रुपये
आरोपी लोगों ने पूरी घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. पीड़ित नाबालिग बालक के भाई को फोन कर उसे छोड़ने के एवज में रुपये भी मांगे. इसके बाद पीड़ित नाबालिग के भाई ने पाटन थाने में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है. नाबालिग बालक को पुलिस ने बरामद कर लिया है. साथ ही चार लोगों को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है. पुलिस अभी इस मामले का खुलासा नहीं कर रही है. 

Reporter- Ashok Singh