

नई दिल्ली. संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा (CSE) को देश की सबसे प्रतिष्ठित और कठिन परीक्षाओं में एक माना जाता है. इस परीक्षा में हर वर्ष देश के विभिन्न राज्यों से लाखों की संख्या में अभ्यर्थी भाग लेते हैं, जिसकी वजह से कंपटीशन बढ़ जाता है. यही कारण है कि परीक्षा को पास करने के लिए अधिकतर छात्र तैयारी करते हैं. लेकिन कुछ होनहार छात्र ऐसे भी होते हैं, जो बिना कोचिंग के पहले ही प्रयास में परीक्षा पास कर लते हैं. उन्हीं में शामिल हैं महाराष्ट्र के मंदार पत्की.
मंदार ने यूपीएससी की परीक्षा की तैयारी के लिए कभी कोई कोचिंग नहीं की. इतना ही नहीं उन्होंने अपने पहले ही प्रयास में इस परीक्षा को क्रैक किया और 22वीं रैंक हासिल की. परीक्षा की तैयारी को लेकर उन्होंने एक इंटरव्यू में प्रतिभागियों को कई टिप्स दिए. उन्होंने कहा कि अगर आपके अंदर मेहनत करने का जज्जा है और आप मन लगाकर पढ़ाई करते हैं तो आप इस परीक्षा को आसानी से पास कर सकते हैं.
IAS मंदार पत्की का सक्सेस मंत्र
मंदार पत्की कहा कि हमें हमेशा प्लानिंग के साथ पढ़ाई करनी चाहिए. इसके अलावा हमें सही गाइडेंस और सही रिसोर्स का चुनाव करना चाहिए. अगर ये दो काम हम कर लेते हैं, तो परीक्षा की तैयारी करना बहुत आसान हो जाता है.
उन्होंने कहा कि तैयारी के दौरान लिमिटेड रिसोर्स और मल्टीपल रिवीजन किया बहुत जरूरी है. यही कारण है कि उन्होंने पहले ही प्रयास में इस परीक्षा को क्लियर कर लिया. मंदार अधिक किताबें पढ़ने पर जोर नहीं देते थे बल्कि जो पढ़ा है उसे ही बार-बार रिवाइज करते थे. इसके अलावा जो उन्हें जरूरी लगता था, उसी का नोट्स बनाते थे.
मंदार कहते हैं कि ऑप्शनल का चुनाव काफी सोच-समझकर करना चाहिए. यह आपके सेलेक्शन से लेकर रैंक बनाने तक में बेहद महत्वपूर्ण कार्य करता है. उन्होंने कहा कि मुख्य परीक्षा के प्रतिभागियों को जमकर लिखने की प्रैक्टिस करनी चाहिए. इससे वाक्य फॉर्मेशन बना रहता है और किसी भी विषय पर लिखने पर गलतियां नहीं होती हैं. इसके अलावा उन्होंने प्रतिभागियों को हर दिन न्यूज और करेंट अफेयर्स भी पढ़ने की बात कही.
WATCH LIVE TV

