यूएसए और नीदरैलंड के बीच खेले गए 21वें मुकाबले में अमेरिका ने जबरदस्त जीत हासिल की. इसी के साथ यूएसए ने टी20 विश्व कप में अपनी सबसे बड़ी जीत भी हासिल करने का रिकॉर्ड कायम कर लिया है. यूएसए ने गेंदबाजी से लेकर बल्लेबाजी तक सभी डिपार्टमेंट में बेहद ही शानदार प्रदर्शन करते हुए इस मुकाबले को एकतरफा बना दिया और टूर्नामेंट की पहली जीत हासिल की. जीत के हीरो रहे हरमीत सिंह ने नीदरलैंड के 4 बल्लेबाजों को चलता करने का कारनामा किया.अमेरिका ने जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए मौजूदा टी20 विश्व कप का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर भी खड़ा कर दिया है. इसके अलावा आज के मुकाबले में हरमीत सिंह ही नहीं शेडली वैन शाल्कविक ने भी जबरदस्त गेंदबाजी की और अपनी फिरकी से 3 खिलाड़ियों का शिकार किया इसी के साथ वह टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले नंबर 1 खिलाड़ी भी बन गए हैं. यूएसए के लिए यह जीत बेहद खास है और इसी जीत के साथ उन्होंने टी20 विश्व कप के इतिहास में अपना पहला मुकाबला जीता है.
यूएसए की जोरदार बल्लेबाजी
यूएसए की ओर से कप्तान मोनंक पटेल ने 36 रन बनाकर टीम को संभाला. उनके साथ सैतेजा मुक्कमल्ला ने बेहतरीन बल्लेबाज़ी करते हुए अर्धशतक जड़ा. उन्होंने 51 गेंदों पर 5 चौके और 4 छक्कों की मदद से 79 रन बनाए. वहीं शुभम रंजने ने भी तेज़ अंदाज़ में खेलते हुए 23 गेंदों में 3 चौके और 2 छक्कों के दम पर 48 रन जोड़े. नीदरलैंड की तरफ से बास डी लीडे सबसे सफल गेंदबाज़ रहे और उन्होंने 3 विकेट हासिल किए. यूएस ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए टूर्नामेंट का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर कायम कर दिया.
नीदरलैंड की दूसरी हार
197 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी नीदरलैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही. पारी की शुरुआत करने आए माइकल लेविट सिर्फ 3 रन बनाकर आउट हो गए,जबकि मैक्स ओ’डॉड 13 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. इसके बाद टीम के विकेट नियमित अंतराल पर गिरते रहे और कोई भी बल्लेबाज़ बड़ी पारी नहीं खेल सका. नीदरलैंड की ओर से कोई भी खिलाड़ी 25 रन का आंकड़ा पार नहीं कर पाया.टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बास डी लीडे ने बनाए. उन्होंने 17 गेंदों में 1 चौका और 1 छक्का लगाते हुए 23 रन जुटाए। कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स ने भी 14 गेंदों पर 2 चौकों की मदद से 20 रन बनाए. बल्लेबाजों के इस निराशाजनक प्रदर्शन की वजह से नीदरलैंड को मैच गंवाना पड़ा.
शेडली वैन शाल्कविक बने नंबर 1
शेडली वैन शाल्कविक ने आज नीदरलैंड के खिलाफ शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट हासिल किए. ऐसा करते ही वह टी20 विश्व कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंजबाजों के मामले में नंबर गेंदबाज बन गए हैं. बता दें कि उन्होंने टूर्नामेंट में अभी तक खेले 3 मैचों 11 विकेट हासिल कर लिए हैं. इस मामले में उनके आसपास भी कोई खिलाड़ी नहीं है.37 वर्षीय शाल्कविक की धारदार स्पिन गेंदबाजी के सामने विरोधी टीम पूरी तरह बेबस नजर आए. उन्होंने पूरे टूर्नामेंट के दौरान ही बेहद शानदार गेंदबाजी की है. आज की जीत उनकी टीम के लिए बड़ी उपलब्धि है.
ये भी पढे़ं: टी20 वर्ल्ड कप में यूएई की पहली जीत, दिल्ली में धूम-धड़ाका, कनाडा की शर्मनाक हार
