Harshit Rana Surgery: टी20 विश्व कप 2026 से बाहर हो चुके तेज गेंदबाज हर्षित राणा ने अपने फैंस के लिए एक गुड न्यूज दी है. गुड न्यूज ये है कि जिस चोट के चलते वो टी20 विश्व कप 2026 से बाहर हुए, उसकी सर्जरी सफल हो चुकी है. हर्षित ने हॉस्पिटल से अपनी एक फोटो शेयर की है, जिसमें उनके चेहरे पर स्माइल है. उन्होंने फैंस को अपना हाल बताया और कहा कि अब वो 2 मिशन पर काम करेंगे. पहला जल्दी से जल्दी रिकवरी करना और दूसरा टीम इंडिया में वापसी. हर्षित की सफल सर्जरी से टीम इंडिया की टेंशन भी दूर हो गई है. टीम मैनेजमेंट को उम्मीद है कि जल्द ही यह खिलाड़ी फिट होकर मैदान पर लौटेगा. हर्षित फ्यूचर के स्टार बॉलर माने जा रहे हैं.
ये वही हर्षित राणा हैं, जिन्हें पिछले करीब 2 साल से टीम इंडिया में लगातार मौके दिए गए थे, लेकिन शायद किस्मत में टी20 विश्व कप 2026 खेलना नहीं था, इसलिए वो इस मेगा इवेंट से ठीक एक दिन पहले चोटिल हो गए. साउथ अफ्रीका के खिलाफ अभ्यास मैच में उन्हें चोट लगी थी, जिसके बाद वो बाहर हो गए. उनकी जगह तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को टीम इंडिया में जगह मिली है, जिन्होंने अमेरिका के खिलाफ पहले ही मैच में कमाल की बॉलिंग की और 3 विकेट लेकर भारत को 29 रनों से जीत दिलाने में अहम रोल अदा किया था.
(@cricbuzz) February 9, 2026
Add Zee News as a Preferred Source![]()
हर्षित को कैसे लगी थी चोट?
टीम इंडिया टी20 विश्व कप 2026 से ठीक पहले साउथ अफ्रीका के खिलाफ एक अभ्यास मैच खेलने उतरी थी. यह मैच भारत ने जीता था, लेकिन हर्षित को चोट लग गई थी. गेंदबाजी के दौरान उनके घुटने की हालत इतनी खराब हो गई थी कि उनके लिए एक ओवर भी करना मुश्किल था. जैसे-तैसे उन्होंने एक ओवर डाला, लेकिन उसे पूरा करने में 2 बार रन-अप के दौरान दिक्कत हुई. वो घुटना पकड़कर मैदान से बाहर गए थे. दर्द चेहरे पर साफ दिख रहा था. बाद में खबर आई थी कि अब वो टी20 विश्व कप 2026 में नहीं खेल पाएंगे.
ये भी पढ़ें: T20 World Cup 2026: इस टीम को बड़ा झटका…कप्तान के कंधे की खिसक गई हड्डी, कराहते हुए छोड़ा मैदान
