News in Brief

Tarn taran classroom murder: तरनतारन जिले के उस्मा पिंड में माई भागोला कॉलेज में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. राजपाल के दौरे से दो घंटे पहले एक छात्र ने अपने ही कॉलेज की सहपाठी लड़की के सिर में गोली मार दी और फिर खुद को भी गोली मारकर जान दे दी. घटना में मृत छात्रा का नाम संदीप कौर वासी नौशहरा पन्नुआ और छात्र का नाम प्रिंसराज वासी पिंड मालीयां बताया गया है. पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है और कॉलेज प्रशासन से भी सवाल पूछे जा रहे हैं.

घटना के तुरंत बाद पुलिस ने पूरे कॉलेज को सील कर दिया. परिवार के सदस्य भी घटनास्थल पर पहुंचे. पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर स्थिति को काबू में किया और जरूरी सबूत इकट्ठा कर जांच शुरू की. इस घटना ने कॉलेज के छात्रों में डर और अफरातफरी का माहौल बना दिया. स्थानीय लोग और छात्र हादसे से सकते में हैं और यह सवाल उठा रहे हैं कि आखिर ऐसा कैसे हो गया.

लड़की से किसी का नहीं था विवाद
छात्रा की मां हरजिंदर कौर ने बताया कि उन्हें सुबह तक कुछ भी पता नहीं था. संदीप कौर सामान्य तरीके से तैयार होकर घर से कॉलेज आई थी. किसी को यह अंदाजा नहीं था कि लड़की का किसी से कोई विवाद हुआ हो. जब उन्हें स्कूल से फोन आया कि उनकी बेटी गंभीर रूप से घायल है, तो वह तुरंत कॉलेज पहुंचीं. वहां जाकर देखा कि उनकी बेटी की मौत हो चुकी थी.

Add Zee News as a Preferred Source

पुलिस ने बताया कि छात्रा क्लास शुरू होने से पहले बेंच पर बैठी थी. घटना स्थल से एक पिस्तौल भी बरामद की गई है. एसएसपी सुरिंदर लांबा ने कहा कि दोनों शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई है. पुलिस पूरे कॉलेज को सुरक्षा घेरे में बदल दिया है ताकि जांच सही तरीके से पूरी की जा सके और और किसी तरह की समस्या न हो.

इस दर्दनाक घटना के बाद स्थानीय प्रशासन और पुलिस अलर्ट हो गए हैं. छात्रों और शिक्षकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कॉलेज परिसर में विशेष निगरानी की जा रही है. घटना के कारण इलाके में शोक और डर का माहौल है. पुलिस जल्द ही इस मामले की विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेगी. घटना ने शिक्षा संस्थानों में सुरक्षा और निगरानी के महत्व को भी फिर से उजागर कर दिया है.
ये भी पढ़ें: UK के राजदूत का एपस्टीन विवाद में नाम आने से बढ़ा बवाल, PM स्टार्मर के ‘राइट हैंड’ ने दिया इस्तीफा