Rohit Shetty House Firing Case Update: बॉलीवुड के फेमस फिल्ममेकर रोहित शेट्टी के घर हुई फायरिंग मामले में पुणे पुलिस ने रविवार को चार लोगों को हिरासत में ले लिया है. बीती रात करीब 12 बजकर 45 मिनट पर कुछ लोगों ने जुहू में मौजूद 9 मंजिला इमारत की पहली मंजिल पर फायरिंग की थी. इस दौरान हमलावरों ने करीब 5 राउंड फायरिंग की. एक गोली बिल्डिंग में मौजूद जिम के शीशे में जा फंसी.
चार लोग हिरासत में
इस घटना के बाद से पुलिस ने रोहित शेट्टी के घर की सुरक्षा बढ़ा दी थी और हमलावरों की तलाश करनी शुरू कर दी थी. अब वर्जे मारवाड़ी पुलिस स्टेशन के एक ऑपरेशन के दौरान पुणे के कर्वेनगर और ध्यारी इलाके से गोलीबारी की घटना के मामले में 4 लोगों को पकड़ा गया है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.
इस हमले के बाद से पुलिस तुरंत एक्शन में आई और घटनास्थल पर फॉरेंसिक साइंस और बैलिस्टिक एक्सपर्ट की टीमें भी पहुंचीं. वहां से सारे सबूत जमा करने के बाद आगे की जांच में जुट गई. इस मामले में पुलिस ने हत्या की कोशिश (भारतीय न्याय संहिता) के साथ-साथ आर्म्स एक्टर में भी एफआईआर दर्ज की गई है.
पूरी फिल्म इंडस्ट्री को दी सीधी चेतावनी
बता दें कि रोहित शेट्टी के जुहू वाले घर के आस-पास कई सेलिब्रिटीज के घर भी हैं. कुछ वक्त पहले सलमान खान के घर के पास भी इसी तरह फायरिंग हुई थी. ऐसे में घटना में शुरुआती जांच के बाद पुलिस की शक की सुई लॉरेंस बिश्नोई गैंग पर भी है. कुख्यात लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने इस हमले की आधिकारिक तौर पर जिम्मेदारी ले ली है. सोशल मीडिया वायरल हो रही एक पोस्ट में गैंगस्टर शुभम लोणकर गैंग ने गोलियां चलाने की बात कबूली और रोहित शेट्टी समेत पूरी फिल्म इंडस्ट्री को सीधी चेतावनी दी कि उनके काम में दखल देना बंद करें.
‘अगली बार गोली बेडरूम में चलेगी गोली’
गेंग ने धमकी देते हुए लिखा ‘आज हम शुभम लोंकर, आरजू बिश्नोई, हरी बॉक्सर और हरमन संधू मुंबई में फिल्ममेकर रोहित शेट्टी के घर पर हुई फायरिंग की जिम्मेदारी लेते हैं. हमने उन्हें कई बार मैसेज में चेतावनी दी थी कि हमारे काम में दखल देना बंद करें, लेकिन वो नहीं माने. ये सिर्फ एक छोटा सा ट्रेलर था. अगर रोहित नहीं माने तो अगली बार गोलियां घर के बाहर नहीं चलेंगी, सीधे उनके बेडरूम के अंदर और उनके सीने में होंगी.’
