टीवी एक्ट्रेस माही विज और जय भानुशाली इन दिनों पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं. कभी टीवी के लविंग कपल कहे जाने वाले माही और जय के तलाक की खबरें इस वक्त लाइमलाइट में हैं. सिर्फ तलाक ही नहीं, इन दिनों हर ओर एलिमनी की भी चर्चा हो रही है जिस पर माही ने रिएक्ट किया है. दरअसल, दोनों के तलाक की खबर आने के बाद सोशल मीडिया पर तरह-तरह की नेगेटिव कॉमेंट्स आ रहे हैं, जिस पर माही ने अपने नए व्लॉग में खुलकर बात की.
माही विज ने ट्रोलर्स को जमकर लताड़ा
उन्होंने फेक न्यूज फैलाने वालों को खरी-खरी सुनाई. माही ने बताया. ‘हां, वो जय से अलग हो गई हैं, लेकिन दोनों अब भी अच्छे दोस्त हैं. वो कहती हैं कि हम शांतिप्रिय लोग हैं, हमें झगड़े या ड्रामा पसंद नहीं. हमने आपस में बात करके ये फैसला लिया कि अलग रहना बेहतर होगा.’
इस व्लॉग से साफ है कि दोनों ने रिश्ते को सम्मान के साथ खत्म किया है. माही ने लोगों की आलोचनाओं पर भी जवाब दिया. उन्होंने कहा कि कमेंट्स में लोग बहुत कुछ लिख रहे हैं, जैसे ‘तुमने बच्चे क्यों गोद लिए?’ या ‘बच्चा क्यों पैदा किया?’. इसपर जवाब देते हुए एक्ट्रेस ने कहा, ‘यार, हमारा बैंक अकाउंट खाली नहीं है. हम बच्चों की देखभाल कर सकते हैं. जय कहीं भागा नहीं है, और मेरे पास भी सबकुछ है.’
ये भी पढ़ें: 2 घंटा 17 मिनट की वो खौफनाक फिल्म…जहां चीखती है शापित गांव की हर दीवार, रोंगटे खड़े कर देगी ये डरावनी दुनिया!
माही ने ये भी कहा कि तीनों बच्चे पहले जैसे ही रहेंगे. ये बच्चों के लिए एक अच्छा सबक है कि अगर रिश्ता नहीं चल रहा तो गंदगी फैलाने या कोर्ट-कचहरी की जरूरत नहीं. बच्चे हम दोनों का सम्मान करेंगे, क्योंकि हमने सम्मान से अलग होने का फैसला लिया है. माही ने आगे बताया कि तलाक के बाद भी वो और जय हमेशा दोस्त रहेंगे. दोनों मिलकर बच्चों की जिम्मेदारी निभाएंगे और उन्हें प्यार देंगे. उन्होंने कहा, ‘ऐसा नहीं कि बच्चे सड़क पर अनाथ हो गए. जय का परिवार, उसकी बहन, भाभी सब अभी भी मुझसे जुड़े हैं. हम मैसेज पर बात करते रहते हैं.’
माही विज ने जय से 5 करोड़ की एलिमनी लेने पर तोड़ी चुप्पी
माही ने साफ किया कि उनका रिश्ता अब भी मजबूत है, बस शादी का रूप बदल गया है. ये दिखाता है कि अलगाव के बाद भी जिंदगी सामान्य चल सकती है, बिना किसी दुश्मनी के. एलिमनी अमाउंट पर माही ने खुलासा किया. उन्होंने कहा कि इंस्टाग्राम पर लोग आधी-अधूरी जानकारी से दावे कर रहे हैं, जैसे ‘मैंने 5 करोड़ एलिमनी ली है. लोग लाइक्स और कमेंट्स के चक्कर में पुराने वीडियो निकालकर पोस्ट कर रहे हैं. पब्लिक फिगर होने से लोगों की हमारी जिंदगी में दिलचस्पी है, लेकिन बिना सोचे-समझे कुछ भी फैलाना गलत है.’
ये भी पढ़ें: ‘जया बच्चन की तरह बोरिंग नहीं है रेखा’, लेडी सुपरस्टार पर बयान देकर चर्चा में आईं शोभा डे; कहा-वो जेंडर भी बदल सकती हैं
माही ने कहा कि ये दुखद है क्योंकि उनके माता-पिता और बच्चे भी सोशल मीडिया देखते हैं. फेक न्यूज से परिवार को तकलीफ होती है.माही ने उन लोगों को भी जवाब दिया जो उनके तलाक को ड्रामा कह रहे हैं. उन्होंने कहा, ‘कोई भी तलाक से गुजरना नहीं चाहता. यहां कोई ड्रामा नहीं है. लोग कहते हैं कि इंडस्ट्री में तलाक मजाक बन गया, लेकिन ऐसा नहीं. तलाक हर जगह हो रहे हैं.’ माही ने जोर देकर कहा कि उन्होंने अपना मामला अच्छे से संभाला है, बिना किसी हंगामे के. ये दिखाता है कि रिश्ते टूटने पर भी सकारात्मक तरीके से आगे बढ़ा जा सकता है, और बच्चों का ख्याल रखा जा सकता है.
बता दें कि जय और माही ने 11 नवंबर 2011 को शादी की थी. वो तीन बच्चों के माता-पिता हैं. उनकी बेटी तारा 2019 में पैदा हुई, जो उनकी अपनी संतान है. वहीं 2017 में उन्होंने राजवीर और खुशी को गोद लिया था. तलाक के बावजूद दोनों बच्चों की देखभाल में कोई कमी नहीं आने देंगे. ये जोड़ी टीवी इंडस्ट्री की जानी-मानी है, और उनके फैसले से कई लोगों को प्रेरणा मिल सकती है कि रिश्ते सम्मान से खत्म किए जा सकते हैं.
