News in Brief

Mohanlal Drishyam 3: साल 2026 धमाकेदार होने वाला है. बॉक्स ऑफिस पर एक से बढ़कर एक ऐसी मूवीज रिलीज होने वाली हैं जो अब तक फ्लॉप हुई दोनों फिल्मों की भरपाई कर देगी. साउथ के सुपरस्टार मोहनलाल ने अपनी मचअवेटेड फिल्म ‘दृश्यम 3’ की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है. इसके साथ ही फिल्म का ऐसा टीजर शेयर किया है जिसे देखने के बाद फैंस इस फिल्म को देखने के लिए एक पल का भी सब्र नहीं कर पा रहे हैं.

 ‘दृश्यम 3’ का टीजर रिलीज

साउथ की सबसे खतरनाक क्राइम थ्रिलर फिल्म ‘दृश्यम 3’ का चंद सेकेंड का टीजर रिवील हो गया है. इस टीजर में फिल्म की आगे बढ़ते हुए कहानी को कुछ सीन्स से ऐसा पिरोया गया है कि इस बार सस्पेंस और भी ज्यादा गहराता जा रहा है. शुरुआत में एक पुराना टीवी, फावड़ा और एक बैग नजर आता है. इसके बाद मोहनलाल फिल्म में दिखाए गए परिवार के साथ नजर आते हैं.

Add Zee News as a Preferred Source

मोहनलाल की ‘दृश्यम 3’ 2 अप्रैल को होगी रिलीज

इस खौफनाक टीजर को शेयर करते हुए मोहनलाल ने कैप्शन में लिखा- ‘साल गुजर जाते हैं…लेकिन आपका पास्ट नहीं. दृश्यम 3 वर्ल्डवाइड रिलीज..2 अप्रैल, 2026.’ इस टीजर के पीछे का बैकग्राउंड म्यूजिक इतना खतरनाक है कि वो मन में डर पैदा कर रहा है. फिल्म के तीसरे पार्ट की रिलीज डेट का एक्टर ने जैसे ही ऐलान किया तो फैंस लगातार कमेंट कर इस फिल्म को लेकर अपना एक्साइटमेंट शो कर रहे हैं.

 मौत से पहले नशे में थे जुबीन गर्ग, लाइफ जैकेट पहनने से किया था इनकार, सिंगापुर पुलिस की रिपोर्ट में शॉकिंग खुलासा

अब आ चुके दो पार्ट
‘दृश्यम’ का पहला पार्ट साल 2013 में आया था. इस फिल्म का बजट करीबन 3.5 करोड़ था औ इसने करीबन 62 करोड़ का कलेक्शन किया था. जबकि दूसरा पार्ट 2021 में आया था. इसने भी तगड़ी कमाई की थी. ऐसे में इस फिल्म के तीसरे पार्ट से फैंस की काफी उम्मीदें हैं. इस फिल्म का हिंदी रीमेक भी बन चुका है. जिसमें अजय देवगन लीड रोल में थे. इसका तीसरा पार्ट इसी साल अक्टूबर में आएगा.