News in Brief

नई दिल्ली: अनुपमां (Anupamaa) फेम एक्ट्रेस रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपना एक पुराना वीडियो शेयर किया है. वीडियो में रुपाली बिंदास अंदाज में सिंदूर खेलती नजर आ रही हैं. रुपाली का ये अनसीन वीडियो अब तक उन्होंने खुद भी नहीं देखा था. इस वीडियो को देखने के बाद उनका एक्साइटमेंट देखते ही बन रहा है. रुपाली का ये वीडियो देखकर फैंस भी काफी खुश नजर आए.

रुपाली ने लिखी ये बात
वीडियो को शेयर करते हुए रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) ने कैप्शन में बताया कि ये वीडियो कब का है और इस खास मौके के दौरान वह कैसा महसूस करती हैं. वीडियो के कैप्शन में रुपाली ने लिखा, ‘सिंदूर खेला. वो वक्त जब मेरे भीतर का पागल बंगाली मेरे ऊपर हावी हो जाता है. सिंदूर खेलकर हम सब मां के विसर्जन के लिए जाते हैं, ढोली ढाकी के साथ.’

कब का है ये वीडियो?
रुपाली (Rupali Ganguly) ने लिखा, ‘शुक्रिया मेरे लिए ये अचानक लिए गए क्लिप ढूंढने के लिए. मुझे नहीं पता है कि कब और किसने इन वीडियोज को रिकॉर्ड किया. मैंने पहले कभी भी इन्हें नहीं देखा है. ये उसके ठीक बाद की हैं जब मैंने साराभाई सीजन 2 के लिए अपना वजन कम किया था. इतनी मेहनत और शिद्दत ये फुटेज ढूंढने के लिए. शुक्रिया.’ कॉमेंट बॉक्स में फैंस ने भी रुपाली की जमकर तारीफें की हैं.

ऐसा था फैंस का रिएक्शन
एक यूजर ने कॉमेंट बॉक्स में लिखा, ‘ऐसा लगता है कि असली अनुपमां (Anupamaa) खुशियों से भरी अपनी जिंदगी जी रही है.’ एक अन्य यूजर ने रुपाली (Rupali Ganguly) की तारीफ में लिखा, ‘मैम ये जादू की पोटली है. जब भी आप इसे देखती हैं तो आपके चेहरे पर एक मुस्कान आ जाती है.’ इसी तरह एक यूजर ने लिखा, ‘मैम आप हमेशा की तरह कमाल लग रही हैं. इस क्लिप को ढूंढने का काम कमाल का है.’

ये भी पढ़ें

बिग बॉस से निकलकर ‘बेबी डॉल’ बन गईं निक्की तंबोली, पिंक शॉर्ट्स में ढा रहीं कहर

White Bikini में अलाना पांडे ने बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, फैंस बोले- कोई तो रोक लो

एंटरटेनमेंट की लेटेस्ट और इंटरेस्टिंग खबरों के लिए यहां क्लिक कर Zee News के Entertainment Facebook Page को लाइक करें