News in Brief

Karan Johar on Dhurandhar: हिंदी सिनेमाजगत को एक से बढ़कर एक ब्लॉकबस्टर फिल्में देने वाले करण जौहर का एक बयान खूब वायरल हो रहा है. जिसके पीछे की वजह ‘धुरंधर’ है. करण हाल ही में एक बुक लॉन्च इवेंट में गए थे. जहां पर फिल्म मेकर ने कहा कि ‘धुरंधर’ देखने के बाद मुझे मेरी काबिलियत पर शक हो रहा था.

 मैं हैरान रह गया…

अनुपमा चोपड़ा के बुक लॉन्च इवेंट में करण जौहर बतौर मेहमान गए थे. यहां पर इन्होंने हिंदी फिल्मों को लेकर और खासतौर पर आदित्य धर की ‘धुरंधर’ मूवी पर बात की. करण जौहर ने कहा- ‘धुरंधर को देखने के बाद मैं हैरान रह गया था. इसे देखकर ऐसा लगा कि मेरा काम तो लिमिटेड है. ब्रैकग्राउंड म्यूजिक का शानदार इस्तेमाल. मुझे इस फिल्म के बारे में सबसे अच्छी चीज ये लगी कि कहीं पर भी ऐसा नहीं लगा कि डायरेक्टर खुद के बारे में बहुत ज्यादा सोच रहा था. ऐसा एक पल के लिए भी नहीं लगा कि वो अपनी कला को दिखाने की कोशिश कर रहा है. वो अपनी बात को बहुत आराम से कह रहा था.’

Add Zee News as a Preferred Source

सवाल उठाने पर मजबूर किया…

करण ने कहा कि ‘इस फिल्म का मेरे ऊपर गहरा असर हुआ. मुझे कभी ऐसा फील नहीं हुआ कि बहुत ज्यादा दिखावा कर रहे थे. ऐसा लग रहा था कि आपको एक शानदार फ्रेम दिखाने जा रहा हूं. बिना किसी दिखावा के इसे बेहतरीन तरीके से शूट किया गया. इस मूवी ने एक फिल्ममेकर के तौर पर मेरी काबिलियत पर सवाल उठाने पर मजबूर किया. ये मेरे लिए अच्छी बात है. मैं इन सब चीजों को पॉजिटिव नजरिए से देखता हूं.’

 

Karan Johar was blown away by watching Dhurandhar
byu/Hungry_Business592 inBollyBlindsNGossip

‘काश मैं लड़का होती…’ आखिर ऐसा क्या हो गया यामी गौतम को कहने पड़े ये शब्द? वजह जान चौंक जाएंगे

 इससे पहले करण जौहर ‘धुरंधर’ सितारों की जमकर तारीफ की थी. ये फिल्म थिएटर में 5 दिसंबर को रिलीज हुई थी और तब से बॉक्स ऑफिस पर लगातार नोट छाप रही है.