News in Brief

सदी के महानायक कहने जाने वाले अभिनेता अमिताभ बच्चन कई सालों से रविवार को एक परंपरा का पालन करते आ रहे हैं. एक्टर मुंबई स्थित अपने घर ‘जलसा’ से बाहर निकलकर फैंस की भीड़ से मिलते हैं जो घंटों बाहर खड़े होकर उनका इंतजार करती है. सिर्फ उनकी एक झलक पाने के लिए फैंस टकटकी लगाए खड़े रहते हैं. लेकिन लगता है कि अब ये परंपरा अब टूटने वाली है. इस बारे में खुद अमिताभ ने सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस को जानकारी दी है. शनिवार को अपने Tumblr ब्लॉग पर एक नोट शेयर किया. 

बता दें कि अमिताभ बच्चन X (ट्विटर) या इंस्टाग्राम ही नहीं बल्कि टम्बलर पर भी एक्टिव हैं. यहां वो अपने ब्लॉग्स लिखा करते हैं. साथ ही साथ अपने जीवन से जुड़ी कई बातें या अपडेट्स भी शेयर करते हैं. इसी बीच अमिताभ ने एक पोस्ट लिखा है, जिसने उनके फैंस को हैरान कर दिया है. उन्होंने इस पोस्ट में लिखा, ‘काम जोश के साथ चलता रहता है.. लेकिन, एक लेकिन आता है.. और मेरे लिए दिन खत्म हो जाता है.. रविवार की छुट्टी का आनंद लेने के लिए.. यहां तो रविवार है.. लेकिन अफसोस की बात है कि जलसा गेट पर कोई रविवार नहीं है…’

ये भी पढ़ें: बॉलीवुड की पहली फिल्म…जिसका तुर्किये में बना रीमेक, अमिताभ बच्चन ने 36 साल छोटी एक्ट्रेस को किया था किस; मिले थे 57 अवॉर्ड

Add Zee News as a Preferred Source

फैंस से किया जल्दी मिलने का वादा

आगे बिग बी ने अपने फैंस को हिदायत दी कि वो अपनी ट्रेवल करने की एनर्जी को बचाकर रखें और साथ ही साथ जल्दी दोबारा मिलने की उम्मीद भी दी. उन्होंने लिखा, ‘इसलिए यात्रा की ऊर्जा बचाकर रखते हैं और जल्द ही मिलेंगे.. तब तक.. विचारों में और सोच में और उससे भी ज्यादा विचारों की शांति में..’ अमिताभ के इस पोस्ट को देखकर लगता है कि वो कुछ दिनों की शांति चाहते हैं. इस वजह से कुछ समय के लिए ब्रेक ले रहे हैं. हालांकि फैंस के लिए ये निराशा वाली बात है, क्योंकि कई फैंस एक्टर से मिलने उनकी केवल एक झलक पाने के लिए दूर-दूर से आते हैं.

बीते दिनों वायरल हुआ था वीडियो 

बीते दिनों एक और घटना ने उनके विनम्र स्वभाव की झलक दिखाई. सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो के बाद उन्होंने एक प्रशंसक को अपने घर बुलाया. उस शख्स ने बताया कि बिग बी ने न केवल उससे मुलाकात की, बल्कि उसे पैर छूने से भी रोक दिया और बेहद सादगी से रूबरू हुए.

ये भी पढ़ें: 44 साल का हैंडसम हंक…जिसने अपने करियर में की सिर्फ 5 फिल्में, 3 शादी और 2 तलाक से खूब बटोरी सुर्खियां; 200 करोड़ है नेटवर्थ

धमकियों के चलते तो नहीं लिया फैसला?

बता दें कि बीते काफी समय से कई बॉलीवुड सेलेब्स को धमकियां मिल रही हैं. बॉलीवुड फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के घर तो गोलियां भी चलाई गईं. इसके अलावा रणवीर सिंह, सलमान खान, आयुष शर्मा जैसे स्टार्स को धमकी भरे ईमेल और मैसेज आए हैं. ऐसे में फैंस कयास लगा रहे हैं कि कहीं इन्हीं सब के चलते तो बिग बी ने फैन मीट से ब्रेक लिया है? हालांकि इस बारे में कुछ भी नहीं कहा जा सकता है, जब तक आधिकारिक रूप से कुछ सामने नहीं आ जाता.