News in Brief

Abhishek Bachchan Flop Actress Saiyami Kher: बॉलीवुड में कुछ कलाकारों की जोड़ी ऐसी होती है, जिन्हें दर्शक बार-बार स्क्रीन पर देखना पसंद करते हैं. सैयामी खेर और गुलशन देवैया की जोड़ी भी उन्हीं में से एक है. जब भी ये दोनों साथ नजर आते हैं, उनकी ऑन-स्क्रीन बॉन्डिंग लोगों को पसंद आती है. पहले भी दोनों ने साथ काम किया है और हर बार दर्शकों ने उनकी केमिस्ट्री को पसंद किया गया. 

इसी वजह से फैंस को उनकी अगली साथ वाली पेशकश का इंतजार रहता है. सैयामी और गुलशन इससे पहले ‘अनपॉज्ड’ और ‘8 ए.एम. मेट्रो’ जैसी फिल्मों में साथ नजर आ चुके हैं. इन प्रोजेक्ट्स में दोनों की केमिस्ट्री काफी नेचुरल लगी थी. दर्शकों को उनकी सादगी और इमोशंस की गहराई पसंद आई थी. यही वजह है कि जब दोनों के दोबारा साथ आने की खबर सामने आई, तो फैंस में एक्साइटमेंट देखने को मिला. 

fallback

Add Zee News as a Preferred Source

फिर साथ नजर आएंगे सैयामी खेर और गुलशन देवैया

सोशल मीडिया पर भी उनकी जोड़ी को लेकर अच्छी प्रतिक्रियाएं मिली थीं. अब इस जोड़ी के फिर से साथ आने की खबर सामने आई है. आईएएनएस से जुड़े एक सूत्र के मुताबिक, सैयामी खेर और गुलशन देवैया ने हाल ही में अपने नए प्रोजेक्ट की शूटिंग पूरी कर ली है. हालांकि, अभी तक ये साफ नहीं किया गया है कि ये प्रोजेक्ट फिल्म है या वेब सीरीज. लेकिन इतना जरूर है कि दोनों को एक बार फिर साथ नजर आएंगे. 

27 साल पुरानी सबसे बड़ी फ्लॉप, जिसके नाम है 12 सुपरहिट गानों का रिकॉर्ड, 90s से लेकर आज तक हैं लोगों के फेवरेट

फैंस कर रहे ऑफिशियल ऐलान का इंतजार 

सूत्र ने ये भी बताया कि फिलहाल इस नए प्रोजेक्ट से जुड़ी सभी जानकारियां सीक्रेट रखी गई हैं. मेकर्स नहीं चाहते कि अभी कोई भी डिटेल बाहर आए. माना जा रहा है कि जल्द ही इस प्रोजेक्ट से जुड़ा ऑफिशियल ऐलान किया जा सकता है. जैसे ही जानकारी सामने आएगी, फैंस को पता चल जाएगा कि सैयामी और गुलशन किस तरह की कहानी में नजर आने वाले हैं. वर्कफ्रंट की बात करें तो सैयामी खेर इन दिनों फिल्म ‘हैवान’ को लेकर चर्चा में हैं. 

fallback

सैयामी खेर और गुलशन देवैया का वर्कफ्रंट 

इस फिल्म में वे अक्षय कुमार और सैफ अली खान के साथ नजर आएंगी. प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी इस फिल्म में शरीब हाशमी भी लीड रोल निभा रहे हैं. फिल्म की शूटिंग कोच्चि, ऊटी और मुंबई जैसे खूबसूरत शहरों में की गई है. वहीं, गुलशन देवैया हालिया रिलीज वेब सीरीज ‘परफेक्ट फैमिली’ की सक्सेस को एंजॉय कर रहे हैं, जिसको सचिन पाठक ने डायरेक्ट किया है और ये 27 नवंबर को जार सीरीज यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुई थी.