News in Brief

Arijit Singh Quit Playback Singing: ‘तुम ही हो’, ‘चन्ना मेरेया’, ‘अगर तुम साथ हो’, ‘केसरिया’, ‘हमदर्द’, ‘फिर भी तुमको चाहूंगा’, ‘दिल दीयां गल्लां’, ‘मस्त मगन’ जैसे गानों को अपनी आवाज देते वाले अरिजीत सिंह ने हाल ही में प्लेबैक सिंगिंग से दूरी बनाने का ऐलान किया और यह बात देखते ही देखते वायरल हो गई. उन्होंने साफ किया कि वह म्यूजिक नहीं छोड़ रहे हैं, बल्कि सिर्फ फिल्म इंडस्ट्री के प्लेबैक सिस्टम से बाहर हो रहे हैं. 

38 साल की उम्र में अरिजीत 700 से 720 से ज्यादा गाने गा चुके हैं. उनका सफर एक रियलिटी शो से शुरू हुआ था, जिसे वे जीत भी नहीं पाए थे. इसके बाद उन्हें पहला बड़ा ब्रेक मिलने में पूरे आठ साल लगे. साल 2013 में फिल्म ‘आशिकी 2’ का गाना ‘तुम ही हो’ उनकी जिंदगी का टर्निंग पॉइंट बना. इसके बाद अरिजीत ने पीछे मुड़कर नहीं देखा. लेकिन अब उन्होंने खुद इस सिस्टम से अलग होने का फैसला लिया है. 

रिटायरमेंट नहीं, रिलैक्सेशन है ये

सवाल यही है कि क्या ये थकान है या फिर सोच-समझकर लिया गया एक मजबूत फैसला? कई लोग इसे रिटायरमेंट मान रहे हैं, लेकिन असल में ये एक ऐसे सिस्टम को ना कहने जैसा है, जो सिर्फ टैलेंट से नहीं चलता. अरिजीत हमेशा से इंडस्ट्री के तय नियमों से अलग चलते आए हैं. न ज्यादा प्रमोशन, न दिखावा और न ही हर जगह मौजूद रहने की कोशिश. उनके गाने खुद लोगों तक पहुंचते हैं. वे अपनी पर्सनल लाइफ भी काफी प्राइवेट रहते हैं. 

‘हमें इनवाइट नहीं कर रहे…’ एयरपोर्ट पर पैप्स ने रश्मिका मंदाना से पूछ लिया ऐसा सवाल, शर्म से लालों-लाल हो गईं एक्ट्रेस

हमेशा लाइमलाइट से दूर रहते हैं अरिजीत 

अरिजीत सिंह के साथ न अवॉर्ड शो की राजनीति, न गॉसिप और न ही बेवजह के विवाद. यही वजह है कि लोग उन्हें सिर्फ एक सिंगर नहीं, बल्कि एक सच्चा कलाकार मानते हैं. एक समय ऐसा भी आया जब उन्होंने एक सुपरस्टार के खिलाफ अपनी आवाज उठाई, क्योंकि उनका गाया गाना फिल्म में इस्तेमाल नहीं किया गया था. उस वक्त भी अरिजीत ने ड्रामा नहीं किया, बल्कि आराम से बात की, जो उनके शांत स्वभाव को दिखाता है. 

अरिजीत सिंह क्या छोड़ी प्लेबैक सिंगिंग?

फिल्म इंडस्ट्री अक्सर कलाकारों से बहुत कुछ लेती है, बदले में कम देती है. यहां लंबे समय तक टिके रहने के लिए अपमान सहना भी आम बात मानी जाती है. ऐसे माहौल में अरिजीत का ये फैसला किसी बड़े विद्रोह से कम नहीं है. वे सिस्टम सुधारने का दावा नहीं कर रहे, न ही खुद को हीरो बना रहे हैं. वे बस ये कह रहे हैं कि अब उन्हें इसकी जरूरत नहीं है और यही बात इंडस्ट्री को सबसे ज्यादा चुभती है, जो देखा भी जा सकते हैं. 

अरिजीत सिंह ने नहीं छाड़ा म्यूजिक का साथ 

हालांकि, उनके जाने से इंडस्ट्री के काफी लोगों को फर्क भी पड़ रहा है, जो उनको वापस आने की सलाह दे रहे हैं, लेकिन अरिजीत का अब क्या प्लान है इसके बारे में किसी को कोई खास जानकारी नहीं है. वे आगे क्या करेंगे ये नहीं बताया, लेकिन उनके फैंस को घबराने की जरूरत नहीं है. वे म्यूजिक छोड़ नहीं रहे हैं, बस उसे किसी और के हिसाब से ढालने से मना कर रहे हैं. अरिजीत की आवाज तब तक हमारे साथ रहेगी, जब तक वे खुद चाहेंगे.