News in Brief

Allu Arjun Defamation Case: हाल ही में ब्रांड मैनेजर कावेरी बरुआ ने एक पॉडकास्ट में साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन और उनकी टीम को लेकर कुछ ऐसे दावे किए, जिनके बाद सोशल मीडिया पर हलचल मच गई. कावेरी ने कहा कि अल्लू अर्जुन से मिलने से पहले उन्हें 42 नियमों की एक लंबी लिस्ट दी गई थी. इन दावों के सामने आते ही लोग हैरान रह गए. कई यूजर्स ने इस पर अपनी नाराजगी जताई और मामला देखते ही देखते बड़ा विवाद बन गया.

कावेरी का कहना था कि उस लिस्ट में एक अजीब नियम भी शामिल था. उनके मुताबिक उन्हें बताया गया था कि अल्लू अर्जुन से बात करते समय उनकी आंखों में आंखें डालकर बात नहीं करनी है. इतना ही नहीं, हाथ मिलाने की भी मनाही थी. उन्होंने ये भी कहा कि वहां कई लेयर की मैनेजमेंट टीम थी, जैसे मैनेजर का भी मैनेजर मौजूद रहता है. इन बातों के सामने आने के बाद एक्टर को ट्रोल किया जाने लगा. विवाद बढ़ने पर अल्लू अर्जुन की टीम ने आधिकारिक बयान जारी किया. 

अल्लू अर्जुन से मिलने के है 42 रूल्स?

बयान में कहा गया, ‘अल्लू अर्जुन के बारे में हाल ही में लगाए गए कुछ आरोप पूरी तरह से झूठे और बेबुनियाद हैं. उन्होंने हमेशा खुद को गरिमा और सम्मान के साथ पेश किया है’. टीम ने ये भी साफ किया कि इन आरोपों को गंभीरता से लिया जा रहा है और कानूनी कदम उठाए जा रहे हैं. टीम ने आगे कहा, ‘हमारी लीगल टीम जिम्मेदार लोगों के खिलाफ मानहानि की कार्रवाई शुरू कर रही है. हम सभी से निवेदन करते हैं कि बिना पुष्टि किए ऐसी बातों को आगे न बढ़ाएं’. 

45 साल पुराने इस सुपरहिट गाने की सिंगर, आज भी विनोद खन्ना को करती हैं याद, बोली- ‘बेटे अक्षय खन्ना में दिखती है झलक…’

कौन हैं ब्रांड मैनेजर कावेरी बरुआ? 

अल्लू अर्जुन की टीम से जुड़े शरत चंद्र नायडू ने भी यही बयान दोहराया. उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि वीडियो में लगाए गए आरोप गलत हैं और इस मामले में सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी. बता दें, कावेरी बरुआ पहले रॉयल एनफील्ड के ब्रांड स्ट्रैटेजी विभाग में काम कर चुकी हैं. उन्होंने ‘स्वीक्रिति टॉक्स’ नाम के पॉडकास्ट में अपने एक्सपीरियंस शेयर किए थे. बातचीत के दौरान उन्होंने कहा, ‘मेरा एक दिलचस्प अनुभव अल्लू अर्जुन के साथ रहा. उनसे मिलने से पहले हमें 42 नियमों की लिस्ट दी गई थी’. 

जमकर वायरल हो रही वीडियो क्लिप 

उन्होंने आगे कहा, ‘जैसे सर की आंखों में मत देखो, हाथ मत मिलाओ’. जब पॉडकास्ट होस्ट ने इन नियमों के पीछे की वजह पूछी तो कावेरी ने जवाब दिया, ‘मुझे नहीं पता, यही नियम है’. आगे और नियमों के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा, ‘और नहीं बताऊंगी मैं’. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये वीडियो क्लिप तेजी से वायरल हो गई. इसके बाद कावेरी ने अपना इंस्टाग्राम और लिंक्डइन अकाउंट हटा दिया. सोशल मीडिया पर इस मुद्दे पर अब भी चर्चा जारी है.