News in Brief

Rashmika Mandanna Mysaa Look: ‘छावा’ और ‘पुष्पा 2’ के बाद रश्मिका मंदाना ऐसे लुक में नजर आने वाली है जो आपकी इमेजनेशन से भी परे है. इस फिल्म से रश्मिका का पहला लुक सामने आ गया है जिसमें एक्ट्रेस एक्शन करते हुए इतनी खूंखार लुक में दिखीं कि हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है. चेहरे से चपकता खून, आंखों में गुस्सा और घायल शेरनी की तरह रश्मिका इस फिल्म के पहले वीडियो में दहाड़ती हुई नजर आ रही हैं. इस लुक को जिस जिसने भी देखा वो रश्मिका के इस खतरनाक लुक का दीवाना हो गया.

रश्मिका का सबसे खतरनाक अवतार

इस चंद मिनट के वीडियो में एक्ट्रेस का बोल्ड और ट्रॉसफॉर्मेंशन लुक मिनटों में वायरल हो गया. इस वीडियो में एक्ट्रेस का मिट्टी से सना हुआ चेहरा,तेज तर्रार आंखें और अंदाज इतना ज्यादा उग्र है कि उसे देखकर अच्छे अच्छे लोग उनके इस लुक को देखकर खौफ में आ जाएंगे. इस वीडियो को रश्मिका ने खुद अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. 

Add Zee News as a Preferred Source

 

 

‘मैसा’ का शॉकिंग लुक 
एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा- ‘मैसा…ये तो बस शुरुआत है. हम बस कुछ मजेदार करना चाहते थे ताकि आपको एक दुनिया दिखा सकें. आप इसे कुछ महीनों में देखेंगे. #बस नाम याद रखो.’ रश्मिका का ये लुक उनके अब तक के फिल्मी करियर का सबसे किलर लुक है जिसमें एक्ट्रेस की परफॉर्मेंस बाकी सभी फिल्मों से जानदार लग रही है.’

आ रही है सबसे धांसू मूवी

‘मैसा’ साउथ ही वूमेन सेंट्रिक फिल्म है. जिसका निर्देशन रवींद्र पुल्ले कर रहे हैं. ये मूवी गोंड जनजाति सांस्कृतिक पृष्ठभूमि पर आधारित  एक इमोशनल एक्शन थ्रिलर फिल्म है. इसमें रश्मिका गोंड महिला का रोल निभा रही है. रश्मिका के पहले लुक के वीडियो में रश्मिका के वीडियो के बैकग्राउंड में जलते जंगल, अंधेरा और हिंसक आवाज माहौल को और भी ज्यादा इंटेंस बना रहे हैं. आपको बता दें, रश्मिका मंदाना इससे पहले विक्की कौशल के साथ छावा में नजर आई थीं. इसके अलावा ‘द गर्लफ्रेंड’साइकोलॉजिकल रोमांटिक मूवी में नजर आई थीं.