
Vijay Devarakonda Rashmika Mandanna Wedding: साउथ इंडस्ट्री के पॉपुलर कपल रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा लंबे समय से अपने रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं. बीते साल दोनों ने सीक्रेट इंगेजमेंट की थी. हालांकि अभी तक दोनों में से किसी ने ऑफिशियली अपनी सगाई की अनाउंसमेंट नहीं की है. वहीं बीते दिन ऐसी खबर सामने आई थीं कि दोनों 2 फरवरी को उदयपुर में शादी करने वाले हैं, लेकिन ये महज अफवाह निकली और अब इसी बीच आखिरकार दोनों की शादी की तारीख तय हो गई है.
2025 में गुपचुप रचाई सगाई
साल 2025 के अक्टूबर में कपल ने गुपचुप तरीके से सगाई रचाई थी. इसके बाद से ही दोनों की शादी की चर्चाएं तेज हो गई है. लंबे वक्त तक शादी की चर्चा होने के बाद अब आखिरकार विजय और रश्मिका शादी के बंधन में बंधने जा रहे है. हाल ही में कपल की शादी का एक कार्ड सामने आया है, जिसने सोशल मीडिया पर आते ही तहलका मचा दिया है. विजय और रश्मिका 26 फरवरी को धूमधाम से शादी करने वाले हैं.
26 फरवरी को करेंगे दोनों शादी?
बीते साल दिसंबर में कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि रश्मिका और विजय 26 फरवरी 2026 को शादी करने वाले है. अब कपल की शादी का कार्ड भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. विजय और रश्मिका 26 फरवरी को सात फेरे लेने वाले हैं. बताया जा रहा है कि कपल की शादी में परिवार के लोग और करीबी दोस्त शामिल होंगे. रिपोर्ट्स के मुताबिक, 4 मार्च को हैदराबाद के एक ग्रैंड होटल में कपल ने रिसेप्शन प्लान किया है.
मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए दोनों
रिपोर्ट्स के मुताबिक, विजय और रश्मिका की शादी में कुछ करीबी लोग शामिल होंगे. हालांकि अभी तक रश्मिका और विजय की तरफ से कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है. शादी की इन खबरों के बीच रश्मिका और विजय को मुंबई के एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया. दोनों अलग-अलग मुंबई एयरपोर्ट पहुंचे और बाद में एक ही कार से रवाना होते नजर आए.

