News in Brief

Instagram New Trend: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर अगर आप भी एक्टिव रहते हैं तो आने किसी न किसी सेलेब्स का ऐसा पोस्ट जरूर देखा होगा, जिसमें उन्होंने अपनी 10 साल पुराना यानी साल 2016 की अनसीन तस्वीरें शेयर कर रखी होगी. कुछ ऐसी तस्वीरें दिखेंगी जो धुंधली या फिर स्नैपचैट फिल्टर वाली कम रेजोल्यूशन की हो. ये तस्वीरें आपका ध्यान जरूर खींच रही होंगी. इन तस्वीरों को देख आपको 10 साल पुराने वक्त की याद आ जाएगी. सोशल मीडिया ने एक बार फिर 10 साल पुरानी यादों को अचानक जिंदा क्यों कर दिया हैं, चलिए आपको इसके बारे में बताते हैं. 

2016 फोटो ट्रेंड
दरअसल, नए साल की शुरुआत में सोशल मीडिया एक डिजिटल टाइम कैप्सूल में बदल गया है. इंस्टाग्राम यूजर्स अपनी 10 साल पुरानी यानी साल 2016 की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर कर रहे हैं. इन तस्वीरों के साथ 2026 ही नया 2016 जैसा कैप्शन लिख रहे हैं. सोशल मीडिया पर ये सिलसिला एक नया मूवमेंट बन गया है. ये ट्रैंड 10 साल पुराने डिजिटल युग से जुड़ा हुआ है. जैसा कि आप जानते ही हैं कि साल 2016 में इतना दिखावटी कंटेंट नहीं होता था. उस वक्त फिल्टर भी बहुत कम हुआ करते थे और अजीब भी होते थे. सोशल मीडिया के इस ट्रैंड में बॉलीवुड की कई हसीनाएं भी शामिल हो चुकी हैं. जिन्होंने साल 2016 की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की. 

आलिया भट्ट
बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने भी सोशल मीडिया पर ट्रेंड हो रहे 2016 ट्रेंड में हिस्सा लिया. आलिया ने साल 2016 की यादें फैंस के साथ ताजा की हैं. फोटो शेयर करते हुए आलिया ने लिखा- 2016 की कहानी. एक्ट्रेस ने हर फोटो के लिए एक लाइन में कैप्शन भी लिखा. 

Add Zee News as a Preferred Source

सोनम कपूर
एक्ट्रेस सोनम कपूर ने भी इस ट्रेंड में हिस्सा लिया. उन्होंने साल 2016 की प्रोफेशनल और पर्सनल दोनों को याद किया. सोनम ने उस दौर को याद किया जब नीरजा फिल्म बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई थी और उस वक्त वे अपने पति आनंद आहूजा के साथ रिलेशनशिप में थी. 

अनन्या पांडे
बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे ने भी सोशल मीडिया के इस ट्रेंड में हिस्सा लिया. इसके साथ उन्होंने इमोशनल मैसेज शेयर किया. अनन्या ने अबराम खान के साथ बिताए पलों, अपने चचेरे भाई अहान पांडे को राखी बांधने और फिल्म इंडस्ट्री की शुरुआती दिनों को याद किया.

करीना कपूर
वहीं एक्ट्रेस करीना कपूर ने भी इस ट्रेंड के साथ अपने इमोशनल मोमेंट्स को शेयर किया. करीना ने उस वक्त को याद किया जब वह पहली बार प्रेग्नेंट हुई थी. इसके अलावा उन्होंने सैफ औरर गर्ल गैंग के साथ भी तस्वीरें शेयर की.